इनेलो और अकाली दल के विधायकों का विधानसभा से निलंबन वापस ले लिया गया है।
इसकी घोषणा हरियाणा विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा ने उस समय सदन के भीतर की, जब निलंबन वापस न लेने के बारे में इनेलो विधायक अभय चौटाला और अशोक अरोड़ा विधानसभा की प्रेस लॉबी में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
स्पीकर ने घोषणा की कि विपक्ष के जिन विधायकों का निलंबन किया गया था, उनका निलंबन 28 फरवरी से वापस ले लिया गया है।
बीते दिन मंगलवार को सदन में हंगामे के बीच रणदीप सुरजेवाला ने इनेलो और अकाली दल के सभी विधायकों को इस सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सदन में बहुमत से प्रस्ताव पारित कर दिया गया।
मार्शलों ने इनेलो, अकाली दल के विधायकों को बाहर कर दिया था।