जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवता वास करते हैं। इसके अलावा मुस्लिम महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न को रोकने के लिए तीन तलाक कानून बनाया। इससे भी कांग्रेस को पीड़ा हो रही है। कांग्रेस ने देश के हितों के साथ खिलवाड़ किया है। कांग्रेस शासन में 2जी घोटाला हुआ।
कॉमनवेल्थ गेम्स में एक लाख 70 हजार करोड़ रुपये खर्च किए, उसमें भी घोटाला हुआ। खेल पूरे हो गए, लेकिन योजनाएं पूरी नहीं हो पाईं। कांग्रेस सरकार में रॉबर्ड वाड्रा ने निवेश आने और युवाओं को नौकरी देने के नाम पर जमीन घोटाला किया, लेकिन भाजपा सरकार ने प्रदेश के युवाओं को पारदर्शिता से 72 हजार नौकरियां दी।
फोटो कैप्शन
'कांग्रेस में नहीं कोई नेता, नीयत और नीति'
योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि इस पार्टी में कोई नेता, नीयत और नीति नहीं है। चुनाव घोषित होते ही राहुल गांधी अपनी नानी के घर का रुख कर लेते हैं। कांग्रेस 70 साल देश के विकास में बाधक बनी रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर तरक्की की सीढ़ी चढ़ रहा है। कश्मीर के विकास में बाधक बने अनुच्छेद 370 और 35ए एक झटके में हटा दिए गए। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। अब जिससे भी बात होगी सिर्फ पीओके पर होगी।