जगाधरी गेट स्थित रावलपिंडी छोले भटूरे वाले से अचानक स्मृति ने मंच से पूछा कि रावलपिंडी वाले जी किन्ने की प्लेट, 10 रुपये इस पर जनसभा में ठहाके लगे।
जब जवाब नहीं आया तो बोलीं गुप्ता की छोले पूरी किन्ने की? सभा के बीच आवाज आई 30 रुपये फिर 50 रुपये इस पर ईरानी बोलीं 30 या 50? जवाब मिला 50 रुपये प्लेट। स्मृति बोलीं-छोले कुलचे की एक प्लेट 50 रुपये है लेकिन हमारे प्रधानमंत्री ने एक रुपये में दो लाख रुपये का बीमा देने का काम किया है ताकि सभी की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
युवराज सियाचिन के ग्लेशियर पर बंदूक उठाकर दिखाएं
स्मृति ने कहा कि कांग्रेस के युवराज भारत के टुकड़े हों बयान का समर्थन करते हैं और देश के सैनिकों से आतंकवादियों को मारने के सबूत मांगते हैं। ईरानी ने कहा कि यदि युवराज में इतना ही दम है तो सियाचिन में जाकर बंदूक उठाकर दिखाएं लेकिन सियाचिन के ग्लेश्यिर पर बंदूक उठाना बच्चों का खेल नहीं है।
उन्होंने कहा कि संसद में कांग्रेसियों ने कहा कि हमें जम्मू-कश्मीर पर कोई कार्रवाई मंजूर नहीं क्योंकि यह इंटरनेशनल मामला है। कहा कि जब देश हमारा है जम्मू-कश्मीर हमारा है तो मामला कैसे इंटरनेशनल हो गया। प्रधानमंत्री मोदी और शाह की जोड़ी ने वो काम कर दिखाया जिसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की थी और कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक पूरे देश को एक कर दिया।
करवा चौथ पर कांग्रेस उन महिलाओं को जवाब दे, जिनके पति अनुच्छेद 370 के कारण बार्डर पर अपने प्राण न्योछावर कर चुके हैं। आज वे बहनें करवा चौथ भी नहीं मना पाई। यह सवाल केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस से पूछा है। वे गुरुवार को रोहतक शहर से भाजपा प्रत्याशी मनीष ग्रोवर के लिए ओल्ड आईटीआई स्थित सामुदायिक केंद्र में जनसभा को संबोधित कर रही थी।
उन्होंने भूपेंद्र हुड्डा और रॉबर्ट वाड्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हरियाणा के लोग मेहनत से कमाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जिनका खुद का परिवार बिखरा हुआ, वह जनता को क्या संभालेंगे। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी मनीष ग्रोवर ने कहा कि कुछ नेताओं का पिछली बार दिल्ली का फ्लैट छुड़वा दिया था, अबकी बार चंडीगढ़ का फ्लैट भी खाली करवा देंगे। मेयर, जींद उप चुनाव व लोकसभा में जीत हासिल की है। रोहतक हुड्डा का नहीं, जनता का गढ़ है। भाजपा रोहतक जिले की चारों सीट जीतकर मुख्यमंत्री की झोली में डालेगी।