फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में नहीं होगा भाजपा-अकाली गठबंधन, सुखबीर बादल का छलका दर्द, लगाया ये आरोप

Fri, 27 Sep 2019 10:00 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
सुखबीर बादल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा की ओर से हरियाणा के एक मात्र अकाली विधायक बलकौर सिंह को अपने पाले में कर लेने के बाद पार्टी अध्यक्ष व सांसद सुखबीर सिंह बादल का दर्द छलक पड़ा है। बीते 25 वर्षों से भाजपा के साथ गठबंधन धर्म निभा रहे अकाली दल ने भाजपा के इस फैसले को गठबंधन धर्म के विरुद्ध बताया है। 

विज्ञापन


सुखबीर ने कहा बलकौर सिंह को अपने पाले में शामिल कर भाजपा ने न केवल अकाली दल के साथ विश्वासघात किया है, बल्कि हरियाणा विधासभा चुनाव एक साथ लड़ने के किये वादे से भी पीछे हट गई है। शिअद हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ राजनैतिक गठजोड़ नहीं करेगी। 

 सुखबीर बादल शुक्रवार सुबह अपनी पत्नी व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के साथ सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होने के बाद सूचना केंद्र कार्यालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। शिअद के हरियाणा विधानसभा चुनाव अपने दमखम पर अकेले ही लड़ने की घोषणा करने के साथ सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब में अकाली-भाजपा का गठबंधन बना रहेगा। पंजाब व दिल्ली में अकाली दल को भाजपा से कोई भी समस्या नहीं है। 
विज्ञापन


सुखबीर ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा की हरियाणा में अकाली दल व भाजपा अलग-अलग चुनाव लड़ते रहें है। भाजपा ने ही अकाली दल को हरियाणा विधान सभा का चुनाव मिलकर लड़ने का वादा किया था। इससे पूर्व सुखबीर बादल ने श्री हरमंदिर साहिब के मुख्य भवन में सुशोभित श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगे नतमस्तक होकर अरदास की। उन्होंने पवित्र परिक्रमा के दर्शन किए। इससे पूर्व गुरुवार देर रात शिअद की कौर कमेटी की बैठक में भी भाजपा के इस निर्णय की निंदा की गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें