फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन के भीतर चार शहरों में गरजेंगे पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा की रैलियां भी तय

Mon, 07 Oct 2019 01:03 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

हरियाणा का चुनावी रण फतह करने के लिए भाजपा अपने सबसे बड़े महारथी पीएम नरेंद्र मोदी को मैदान में उतारने जा रही है। पीएम पांच दिन के अंदर प्रदेश में चार रैलियां करेंगे। रैलियां ऐसे तय की गई हैं, जिनके जरिए पूरे हरियाणा को कवर किया जाएगा। 14 अक्टूबर को बल्लभगढ़, 15 को कुरुक्षेत्र व दादरी, 18 अक्टूबर को हिसार में पीएम नरेंद्र मोदी रैलियां करेंगी। 

विज्ञापन


इनके दौरान संबंधित बेल्ट के सभी उम्मीदवार पीएम के साथ मंच पर मौजूद रहेंगे। भाजपा इन रैलियों के जरिये माहौल अपने पक्ष में करने की कोशिश करेगी। मोदी के अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ व भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर का प्रचार कार्यक्रम भी पार्टी ने तय कर दिया है।

अमित शाह नौ अक्टूबर को कैथल में तीन विधानसभा क्षेत्र कैथल, पुंडरी व गुहला में पहली जनसभा करेंगे। दूसरी जनसभा इसी दिन बरवाला, उकलाना व हांसी विधानसभा क्षेत्र की बरवाला में दोपहर बाद होगी। इसके बाद बरवाला में लंच कर लोहारू में लोहारू, तोशाम व बाढड़ा विधानसभा क्षेत्रों की जनसभा करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी अगली जनसभा महम में कलानौर, गढ़ी सांपला किलोई व महम विधानसभा क्षेत्र की होगी। शाह फिर 14 को रैली करने आएंगे। पहली जनसभा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के विधानसभा क्षेत्र टोहाना में, रतिया व नरवाना विधानसभा की जनता को संबोधित करेंगे। पंचकूला में इसी दिन उनकी जनसभा होगी। जिसमें कालका व पंचकूला की जनता व कार्यकर्ता रहेंगे। 

कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा 11 अक्टूबर को डबवाली, रानियां, कालांवाली व पटौदी में जनसभाएं करेंगे। अनुराग ठाकुर 14 अक्टूबर को शाहबाद, थानेसर में अपने जुबानी तीर छोड़ेंगे। विजया रहाटकर 12 अक्टूबर को दादरी में महिला सम्मेलन करने के बाद रोहतक में विधानसभा प्रभारी, जिलाध्यक्ष, महामंत्री व जिला संयोजक के साथ बैठक करेंगी। बुद्धिजीवी वर्ग से भी मिलेंगी। 13 अक्टूबर को आदमपुर में महिला सम्मेलन व हिसार में जनप्रतिनिधियों के साथ वार्तालाप करेंगी। योगी आदित्यनाथ 11 अक्टूबर को विधानसभा कालका, नारायणगढ़, जुलाना व सोनीपत में जनसभाएं करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें