फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में कांग्रेस ने भंग किया संगठन, कुमारी सैलजा बोलीं- समझौते की जरूरत नहीं, पूर्ण बहुमत मिलेगा

Tue, 22 Oct 2019 09:30 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कुमारी सैलजा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्षा व राज्यसभा सदस्य कुमारी सैलजा ने कहा कि अब किसी प्रकार का भ्रम नहीं है। कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने ईवीएम को लेकर भी सवालिया निशान खड़े कर दिए।

विज्ञापन


चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता के दौरान सैलजा ने कहा कि मतगणना के बाद कांग्रेस का किसी अन्य दल से गठबंधन नहीं होगा, क्योंकि कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलेगा। इसलिए कांग्रेस को किसी के साथ गठबंधन की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

उन्होंने ईवीएम के प्रति अपनी पार्टी के स्टैंड का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरू से ही ईवीएम की बजाए बैलेट पेपर के माध्यम से चुनाव करवाने की मांग कर रही है। चुनाव आयोग को भी विश्व के अन्य देशों को स्टडी करके अपना फैसला बदलना चाहिए।
विज्ञापन


भाजपा के 75 प्लस के लक्ष्य पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव में दस सीटें जीतते हुए प्रदेश की 79 सीटों पर बढ़त हासिल की, लेकिन उसने अपना लक्ष्य बढ़ाने की बजाए 75 कर दिया था। इससे साफ है कि बीजेपी को असल सच्चाई की आशंकाएं पहले से थीं।

उन्होंने कहा कि चुनाव में बीजेपी ने लोगों का ध्यान प्रदेश से जुड़े मुद्दों से भटकाने का प्रयास किया और इसी लिए अनुच्छेद  370, पुलवामा जैसे राष्ट्रीय मुद्दे उठाए गए जबकि प्रदेश की जनता बीजेपी सरकार के कार्यकाल का हिसाब मांग रही थी।

उन्होंने यहां तक कहा कि भाजपा हाईकमान को हरियाणा सरकार के कार्यकाल को लेकर भरोसा नहीं था इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव की कमान अपने हाथों में ली हुई थी। इसीलिए मोदी की रैलियां एकाएक बढ़ा दी गई। उधर, सैलजा ने पूर्व प्रदेशाध्यक्ष तंवर के कार्यकाल के दौरान हुई तमाम नियुक्तियों को भंग करते हुए जल्द ही नए सिरे से सदस्यता अभियान चलाने के संकेत भी दिए हैं। 

कुमारी शैलजा ने जल्द ही पार्टी का सदस्यता अभियान शुरु करने के संकेत देते हुए कहा कि प्रदेश में संगठन के चुनाव और नियुक्तियां की जाएंगी। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान पार्टी के अधिकारिक प्रत्याशियों के विरूद्ध चलने वाले 18 नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।
 

विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2019 के सटीक नतीजे देखें सबसे पहले हिंदी न्यूज वेबसाइट अमर उजाला पर । पाएं हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणामों का लाइव अपडेट व सभी राज्यों के विधानसभा-लोकसभा उपचुनावों के नतीजे ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें