हरियाणा विधानसभा चुनाव में हुए रिकार्ड तोड़ मतदान में इस बार कई फैक्टर काम करेंगे। मतदान के बढ़े प्रतिशत को सभी दल अपने खाते में जोड़ कर देख रहे हैं, लेकिन हकीकत मतगणना के बाद आने वाले परिणाम बताएंगे।
फिलहाल भाजपा इस रिकार्ड मतदान को अपने पक्ष में और इनेलो इसे सहानुभूति की लहर मान कर चल रही है। राजनीतिक विशलेषकों का मानना है कि अधिक मतदान का हमेशा सत्ताधारी दल को नुकसान होता है।
एग्जिट पोल के नतीजों पर नजर डालें तो चर्चा आम है कि गैर जाट मतदाताओं ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया है। जबकि कुछ हद तक जाट मतदाताओं की सहानुभूति पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के पक्ष में नजर आ रही है।