फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: भाजपा में शामिल हुए योगेश्वर दत्त और संदीप सिंह, अनुच्छेद 370 पर कही दिल की बात

Fri, 27 Sep 2019 09:34 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
योगेश्वर दत्त और संदीप सिंह भाजपा में शामिल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश प्रधान अध्यक्ष सुभाष बराला ने दोनों को पार्टी ज्वॉइन कराई। योगेश्वर के साथ पूर्व हॉकी कप्तान संदीप सिंह ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। अटकलें हैं कि योगेश्वर दत्त को चुनाव टिकट मिल सकता है। पार्टी उन्हें गोहाना या बरोदा से चुनावी मैदान में उतार सकती है।

विज्ञापन




सूत्रों के मुताबिक, योगेश्वर दत्त लोकसभा चुनाव में भी भाजपा से टिकट के दावेदार थे। पार्टी की राज्य इकाई ने भी उनके नाम की अनुशंसा की थी। बुधवार को योगेश्वर दत्त ने सुभाष बराला से मुलाकात की और उन्हें हरियाणा पुलिस की नौकरी छोड़ दिए जाने के बारे में बताया। खुद योगेश्वर दत्त ने भी साफ कहा है कि वे भाजपा में शामिल होने जा रहे है और अगर पार्टी उनको टिकट देगी तो वह चुनाव भी जरूर लड़ेंगे

ओलंपियन और भाजपा नेता योगेश्वर दत्त ने कहा कि एक युवा के रूप में, मैं राष्ट्र के लिए काम करना चाहता हूं। पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को रद्द कर दिया, उन्होंने असंभव को संभव कर दिया है। मैं उससे बहुत प्रभावित हूं। धारा 370 के निरस्त होने के बाद देश खुश है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन





 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें