फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा चुनाव परिणामः महिलाओं के लिए झटका, 13वीं विधानसभा में और कम हो गया दबदबा

Fri, 25 Oct 2019 09:09 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विस चुनाव जीतीं महिला नेत्रियां - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
हरियाणा की तेरहवीं विधानसभा में महिला विधायकों का कम दबदबा रहेगा। 12वीं विधानसभा की तुलना कम महिला विधायक इस बार जीतकर विधानसभा की दहलीज लांघेंगी। 2014 में 13 महिलाएं विधायक बनी थीं, इस बार मात्र आठ ही महिलाएं जीत हासिल कर पाईं। 2019 में कांग्रेस से सबसे अधिक पांच महिला विधायक बनी हैं, भाजपा से दो और जजपा से एक महिला जीतने में सफल रही।
विज्ञापन


2014 में भाजपा से आठ, कांग्रेस से चार और इनेलो से एक महिला विधायक बनी थीं। इनेलो विधायक कार्यकाल के अंतिम समय में जजपा में शामिल हो गईं। इनेलो की महिला प्रत्याशियों में से कोई भी जीतने में सफल नहीं हो पाई। इस चुनाव में इनेलो ने 15, भाजपा ने 12, कांग्रेस ने 9 और जजपा ने 7 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था।

बंसी लाल, चौटाला परिवार की पुत्रवधू फिर जीतीं
हरियाणा की राजनीति में लालों के परिवार से फिर दो महिलाएं विधायक बनकर विधानसभा पहुंची हैं। पूर्व सीएम बंसीलाल की पुत्र वधू किरण चौधरी तोशाम और देवीलाल के परिवार से ओपी चौटाला की पुत्रवधु नैना चौटाला बाढ़डा से जीतने में सफल रहीं। किरण अपने ससुर की राजनीतिक विरासत को संभाले हुए हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस से रहीं सबसे अधिक महिला विधायक
हरियाणा को 2014 तक कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 44 महिला विधायक दी हैं। इनमें पांच का आंकड़ा और जुड़ जाएगा। 11 भाजपा से रहीं, इनमें दो की संख्या और जुड़ेगी। 6 जनता दल और इनेलो, 4 जनता पार्टी, दो बार विशाल पार्टी व दो हविपा से विधायक बनीं। अब तक तीन ही महिलाएं निर्दलीय विधायक बन पाईं। जजपा से भी एक महिला विधायक ने अपना नाम दर्ज करा लिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2019 में भाजपा ये यह जीतीं

गन्नौर से निर्मल रानी व कलायत से कमलेश ढांडा।
 ये हारीं--सोनीपत से मंत्री कविता जैन, कालका से विधायक लतिका शर्मा, उचाना कलां से विधायक प्रेमलता, बडख़ल से विधायक सीमा त्रिखा, नरवाना से संतोष धनोदा, उकलाना से आशा खेदड़, दादरी से बबीता फौगाट, पुन्हाना से नोक्षम चौधरी, खरखौदा से मीना नरवाल, आदमपुर से सोनाली फौगाट।

कांग्रेस से ये जीतने में सफल
गीता भुक्कल झज्जर, किरण चौधरी तोशाम, शकुंतला खटक कलानौर, शैली नारायणगढ़ व रेणु सढ़ौरा से।
यह हारीं--अंबाला से वेणु सिंगला अग्रवाल, यमुनानगर से निर्मल, नरवाना से विद्या रानी, उकलाना से बाला देवी।

जजपा से सिर्फ नैना चौटाला ही जीत पाईं
ये हारीं- सढौरा कुसुम शेरवाल, लाडवा डॉ. संतोष दहिया, रतिया से मंजू बाजीगर, लोहारू से अलका आर्य, नारनौल कमलेश सैणी, पृथला शशिबाला तेवतिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें