फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा विस चुनावः मोदी लहर में दिग्गजों के दुर्ग में सेंधमारी की जमीन तैयार कर गए अमित शाह

Thu, 10 Oct 2019 11:19 AM IST
खुशबू गोयल मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा के चुनावी दंगल में भाजपा के स्टार प्रचारकों की एंट्री हो गई है। शुरुआत गृहमंत्री अमित शाह ने दिग्गजों के गढ़ से की है। शाह ने बुधवार को कैथल, महम और लोहारू विधानसभा में विजय संकल्प रैलियां कर न केवल यहां दिग्गजों के दुर्ग में सेंधमारी करने की कोशिश की, बल्कि इन रैलियों के जरिए शाह मोदी लहर में ‘मनोहर’ जीत की जमीन भी तैयार कर गए।
विज्ञापन


तीनों रैलियों में शाह ने मोदी सरकार के कामकाज को आधार बनाकर प्रदेश में फिर से भाजपा सरकार के लिए मजबूत नींव रखने का काम किया। हरियाणा के रण में अपनी चुनावी रैलियों को लेकर गृहमंत्री पहले से ही स्पष्ट थे कि किस तरह देश और प्रदेश के मुद्दों को मंच उछालकर मनोहर वापसी के लिए समर्थन हासिल करना है।

लिहाजा उन्होंने कूटनीतिक ढंग से पहले तो मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धियों को सुनियोजित ढंग से उठाते हुए इन उपलब्धियां का श्रेय हरियाणावासियों को दिया। इन उपलब्धियों में अनुच्छेद 370 व 35 ए को निष्प्रभावी बनाना, ट्रिपल तलाक खत्म करना, आतंकवाद के खिलाफ और सख्ती करना इत्यादि  निर्णय शामिल रहे।
विज्ञापन


इस दौरान शाह ने हरियाणवियों को बताया कि लोकसभा चुनाव में दस की दस सीटें मोदी की झोली में डालकर उन्होंने जिस तरह से मोदी को ताकतवर बनाने का काम किया है, यह उपलब्धियां उसी का नतीजा है, लिहाजा इसका श्रेय हरियाणा के लोगों को भी जाता है।उसके बाद शाह मौजूदा मनोहर सरकार की उपलब्धियों पर आए।

एक और इतिहास रचने की अपील की

उत्साह से लबरेज शाह ने मंच से हरियाणावियों को यह बताने का प्रयास किया कि सूबे के इतिहास में जो अभूतपूर्व बदलाव मनोहर सरकार के कार्यकाल में हुआ है, वो आज तक कभी नहीं हुआ।

शाह ने लोगों को बताया कि वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में जब वे प्रदेश में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हैसियत से आए थे तो उन्होंने वादा किया था कि यदि एक बार यहां भाजपा सरकार को मौका मिला, तो हरियाणा की सूरत और प्रदेश की राजनीति में बदलाव दिखाई देगा और आज ये बदलाव जनता देख रही है। शाह ने लोगों को यह बताने का भी प्रयास किया कि आज उन्हें नौकरियों और बदलियों के लिए नेताओं की चौखट पर जाने की जरूरत नहीं पड़ती। य

ह काम पहली बार प्रदेश में मैरिट के आधार पर हो रहा है। इसके अलावा कई और तरह की ‘मनोहर उपलब्धियों’ का श्रेय भी शाह ने प्रदेश की जनता को देने का काम किया। अंत में शाह ने भाजपा के प्रदेश में ‘अबकी बार 75 पार’ अभियान को पूरा करने में जनता की मदद मांगते हुए हरियाणावासियों से एक और इतिहास रचने की अपील की। बहरहाल, अमित शाह हरियाणा में अपना काम कर गए हैं। अब शाह की रखी इस नींव पर जीत की मजबूत इमारत खड़ी करने के लिए जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अन्य स्टार प्रचारक मैदान में उतरने वाले हैं।
विज्ञापन

सुरजेवाला, बंसीलाल, हुड्डा के गढ़ में भरी हुंकार

शाह की रैलियों का शेड्यूल भी पूरी तरह कूटनीतिक ढंग से बनाया गया था। शाह ने बांगर बेल्ट और जाटलैंड में सुरजेवाला, बंसीलाल और हुड्डा के गढ़ में हुंकार भरी। कैथल में रणदीप सिंह सुरजेवाला तीन बार लगातार जीतने के बाद फिर से मैदान में हैं।

इसी तरह पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खास महम में आनंद सिंह दांगी चार बार विधायक रह चुके हैं और अब फिर से मैदान डटे हैं। इसी तरह पूर्व सीएम बंसीलाल के क्षेत्र लोहारू से उनके दामाद दो बार के विधायक रहे सोमबीर चुनाव लड़ रहे हैं। दरअसल, शाह इन क्षेत्रों में रैलियां कर न केवल इन दिग्गजों को चुनौती देना चाहते थे, बल्कि आसपास के हलकों में भी शाह की रैलियों का प्रभाव लाजिमी पड़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें