फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा चुनावः कांग्रेस ने बाकी छह तो जेजेपी ने पांच उम्मीदवार किए घोषित

Fri, 04 Oct 2019 01:16 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
भूपेंद्र हुड्डा-शैलजा कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बाकी छह उम्मीदवार भी घोषित किए। कांग्रेस ने 84 उम्मीदवारों की पहली सूची देर रात जारी कर दी। एआईसीसी की ओर से रात 12:35 पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए। पहली सूची में भजनलाल की बहू व कुलदीप बिश्नोई की पत्नी रेणुका बिश्नोई का नाम शामिल नहीं है। 
विज्ञापन


 
विधानसभा      उम्मीदवार
 अंबाला   वेणु सिंगला अग्रवाल
  रदौर बिशन लाल सैनी
लाडवा मेवा सिंह
अंसध शमशेर सिंह विर्क
 फतेहाबाद प्रह्लाद सिंह गिल्लाखेड़ा
बरवाला भूपेंदर 






हांसी से उनकी जगह ओमप्रकाश पंघाल को उतारा गया है। पंघाल भी कुलदीप के करीबी हैं। पंचकूला से पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन और अंबाला से जसबीर मलौर को टिकट दिया गया है। हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर के समर्थक दिन भर दिल्ली में पार्टी कार्यालय पर हंगामा कर विरोध जताते रहे परंतु उनको टिकट में मायूसी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेणुका को छोड़कर सभी विधायकों को टिकट

कांग्रेस ने पहली सूची में रेणुका बिश्नोई को छोड़कर सभी मौजूदा विधायकों को टिकट दिए हैं। राई में कांग्रेस ने आचार संहिता लगने से पूर्व इस्तीफा देने वाले विधायक जयतीर्थ दहिया पर विश्वास जताया है। कांग्रेस ने भजनलाल के दोनों बेटों पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन बिश्नोई व विधायक कुलदीप बिश्नोई पर विश्वास जताया है। इसके साथ ही बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के दामाद और पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव के बेटे चिरंजीव राव को भी टिकट मिला है।
 
जेजेपी ने भी पांच उम्मीदवारों की घोषणा की
 
विधानसभा  उम्मीदवार
पंचकूला  अजय गौतम
असंध  ब्रिज शर्मा
बरवाला  जोगी राम सिहाग
बाढ़डा नैना सिंह चौटाला
पृथला शशि बाला तेवातिया
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें