हरियाणा की नई विधानसभा में कई चीजें बदली हुई होंगी। कई नए चेहरे नजर आएंगे तो कई पुराने चेहरे फिर से दिखाई देंगे। कई युवा पहली बार विधानसभा में पहुंचे हैं तो कुछ ऐसे भी हैं। आइये देखते हैं हरियाणा की नई विधानसभा के सबसे युवा चेहरे कौन होंगे।
आदित्य सुरजेवाला बने नई विधानसभा के सबसे युवा चेहरा
नई विधानसभा के सबसे युवा विधायक आदित्य सुरजेवाला होंगे। उनकी उम्र 25 साल है। कैथल सीट से आदित्य ने 8124 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। उन्हें कुल 83744 मत मिले हैं। आदित्य राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला के बेटे हैं।
विनेश फोगाट दूसरी सबसे कम उम्र की विधायक बनीं
आदित्य सुरजेवाला के बाद कांग्रेस से विनेश फोगाट दूसरी सबसे कम उम्र की विधायक बनीं। उनकी उम्र 30 साल है। जुलाना सीट से विनेश ने 6015 मतों के अंतर से जीत हासिल की। उन्हें कुल 65080 वोट मिले हैं।
अर्जुन चौटाला तीसरे सबसे कम उम्र के विधायक
अर्जुन चौटाला की उम्र 32 साल है। रानियां सीट से अर्जुन ने जीत हासिल की है। अर्जुन 4191 मतों के अंतर से जीते हैं और उन्हें कुल 43914 वोट मिले हैं। पहले, मैदान में निर्दलीय उतरे दादा चौधरी रणजीत सिंह और उनके पोते अर्जुन चौटाला के टक्कर मानी जा रही थी।