फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana assembly election: कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक कल से, चार दिन होगा टिकटों पर मंथन

Sun, 25 Aug 2024 12:37 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

सितंबर के पहले सप्ताह में पहली सूची जारी हो सकती है। उम्मीदवारों की सूची केंद्रीय चुनाव समिति के पास जाएगी। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रदेश कांग्रेस के नेता व पार्टी हाईकमान भी मौजूद रहता है। 
विज्ञापन
Congress flag - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों पर मंथन शुरू हो गया है। भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक 26 अगस्त को बुला ली है। यह बैठक चार दिन चलेगी। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में हरियाणा की सभी विधानसभा सीटों पर विस्तार से चर्चा के बाद एक से ज्यादा उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए जाएंगे।

विज्ञापन


स्क्रीनिंग कमेटी में कम से कम 2 नाम और ज्यादा से ज्यादा 4 नाम फाइनल किए जाएंगे। इसके बाद उम्मीदवारों की यह सूची केंद्रीय चुनाव समिति के पास जाएगी। जहां केंद्रीय चुनाव समिति उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी करेगी।

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रदेश कांग्रेस के नेता व पार्टी हाईकमान भी मौजूद रहता है। इस बैठक में चर्चा के बाद फाइनल हुए उम्मीदवारों पर पार्टी अध्यक्ष की मुहर लगती है। इसके बाद सूची जारी होती है। इस हिसाब से सितंबर के पहले हफ्ते में कांग्रेस की पहली सूची जारी हो सकती है।
विज्ञापन


इससे पहले दिल्ली में हरियाणा चुनाव समिति की बैठक हुई थी। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, कुमारी सैलजा, बीरेंद्र सिंह और रणदीप सुरजेवाला सहित तमाम हरियाणा कांग्रेस के नेता शामिल हुए थे। बैठक के बाद प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा था कि 26 से स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें