भाजपा विधान सभा में जिताऊ उम्मीदवार उतारेगी। 8 सितंबर को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी जाएगी। यह बात हरियाणा भाजपा चुनाव प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहीं। वे शुक्रवार को हिसार रोड स्थित निजी बैंक्वेट हॉल में भाजपा युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की बैठके लेने रोहतक आए थे।
हजकां से गठबंधन टूटने के नुकसान पर उन्होंने कहा कि अब हजकां का कोई मतलब नहीं। विगत लोक सभा चुनाव में वे अपनी स्थिति देख चुके हैं। लेकिन हम तो शर्त के मुताबिक उनको ढो रहे थे।
अमर उजाला से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि लोकसभा में एनडीए को भारी बहुमत मिला। प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है। जनता को धोखा देने वाले इस लहर में बह जायेंगे।