फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा सदन में गूंजा महेंद्रगढ़ का दलित छात्रा रेप कांड

Thu, 31 Mar 2016 01:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रगढ़/चंडीगढ़।
विज्ञापन
विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करते इनेलो विधायक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में 12वीं में पढ़ने वाली नाबालिग दलित छात्रा रेप कांड की गूंज बुधवार को विधानसभा में भी सुनाई दी। मामले को इनेलो के जुलाना से विधायक परमिंद्र सिंह ढुल ने उठाया। ढुल ने सदन में कहा कि भाजपा पदाधिकारी के बेटे पर रेप के आरोप हैं। सोशल मीडिया में रेप से जुड़े क्लिप वायरल हो रहे हैं। सरकार को स्थिति साफ करनी चाहिए, बताना चाहिए कि अब तक क्या कार्रवाई हुई। इस पर सीएम ने जवाब दिया कि मामले में पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है और तीन अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ रेप कर उसका वीडियो इंटरनेट पर डाल दिया गया था। मामला 25 मार्च को महिला थाने में दर्ज कर लिया गया था, जिसमें चार लोगों को आरोपी बनाया गया है। आरोपियों में भाजपा नेता का बेटा भी शामिल है। इसके चलते पुलिस पर आरोप लग रहे हैं कि वह सत्ता पक्ष के दबाव में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। ढुल ने भी सदन में पुलिस पर ये आरोप लगाया।

इधर विधायक परमिंद्र ढुल ने बताया कि उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे सदन में उठाया। दुष्कर्म की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पांच दिन बीतने के बाद भी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई है। अब सीएम ने आश्वासन दिया है कि विस के चालू सत्र में ही पूरी कार्रवाई सदन के सामने रख दी जाएगी।
विज्ञापन


वर्जन
चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं, जो छापामारी कर रही हैं। जल्द ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  - तान्या सिंह, डीएसपी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें