सरकार का विजन नहीं
बजट में सरकार का कोई विजन नहीं है। लगातार कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है। आम आदमी को किसी तरह की राहत नहीं है।
- भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व सीएम (हरियाणा) ।
खोदा पहाड़, निकली चुहिया
साल भर जनता बजट का इंतजार करती है कि राहत मिलेगी, लेकिन यह बजट खोदा पहाड़ निकली चुहिया वाली कहावत कह रहा है।
- अभय सिंह चौटाला (नेता प्रतिपक्ष)।
बजट में कुछ भी खास नहीं
यह बजट पूरी तरह से आंकड़ों की बाजीगरी है। इससे आम जनता को कोई लाभ नहीं पहुंचेगा।
- कुलदीप शर्मा (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष)