फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HSGMC प्रधान झींडा का बड़ा ऐलान, हरियाणा अकाली दल गठित किया जाएगा

Mon, 20 Feb 2017 06:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालांवली(हरियाणा)
विज्ञापन
जगदीश झींडा
विज्ञापन
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने हरियाणा अकाली दल के रूप में राजनीतिक विंग बनाने की घोषणा की है। झींडा ने कहा कि कमेटी की ओर से प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियां शुरू करने के लिए हरियाणा अकाली दल के रूप में राजनीतिक विंग की स्थापना की जाएगी। उक्त बातें झींडा ने रविवार को कालांवाली की अनाज मंडी में सतीश कुमार सिंगला के प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
विज्ञापन


झींडा ने कहा कि हरियाणा में राजनीतिक सरगर्मियां शुरू करने के लिए हरियाणा कमेटी की ओर से जल्द हरियाणा अकाली दल के रूप में एक राजनीतिक विंग का गठन किया जाएगा। हरियाणा में जल्दी ही धर्म प्रचार की लहर शुरू की जा रही है। इसलिए धर्म प्रचार कमेटी के चेयरमैन की जिम्मेदारी जसवीर सिंह खालसा अंबाला को दी गई है।

उनकी देखरेख में एक मार्च को पंचकूला में होने वाली मीटिंग में पांच सदस्यीय समिति बना कर पूरे हरियाणा में धर्म प्रचार की लहर शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा में गुरु गोबिंद सिंह महाराज का 350वां अवतार पर्व मनाने के लिए हरियाणा कमेटी द्वारा 10 लाख 50 हजार रुपये की राशि रखी गई है। जिसके अंतर्गत एक-एक लाख रुपये खर्च करके छह जिलों में समागम किये जा चुके हैं। पहली मार्च को पंचकूला में समागम किया जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

हरियाणा के ऐतिहासिक गुरुद्वारों की निशानदेही कर रहे हैं

जगदीश झींडा
झींडा ने बताया कि हरियाणा के ऐतिहासिक गुरुद्वारों की निशानदेही के लिए हरियाणा कमेटी द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा अभी तक ऐतिहासिक गुरुद्वारों की पहचान नहीं करवाई गई। लेकिन हरियाणा कमेटी द्वारा अब हरियाणा के राज्यपाल को पत्र लिखकर सरकार द्वारा दो इतिहासकार नियुक्त करने की मांग की है।

जिस तरह सरकार द्वारा सरस्वती और गीता के लिए समितियां कायम की हैं उसी तरह ही हरियाणा के ऐतिहासिक गुरुद्वारों की खोज के लिए भी दो इतिहासकार नियुक्त करने चाहिए। यदि सरकार ने इस मांग की तरफ ध्यान न दिया तो हरियाणा कमेटी अपने तौर पर दो इतिहासकार नियुक्त करके सभी ऐतिहासिक गुरुद्वारों की निशानदेही करवाएगी।

उन्होंने कहा कि हरियाणा की कोई भी पार्टी यदि सतलुज यमुना लिंक नहर के बारे में कोई मोर्चा लगाती है तो हमारी कमेटी हरियाणा के हितों के लिए उसका समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के हक हरियाणा को मिलने चाहिए। मंडी कालांवाली में हरियाणा सरकार द्वारा उपमंडल बनाने के लिए घोषणा की गई थी। लेकिन अभी तक इसको शुरू करने के लिए लंबा समय बीत जाने पर सरकार ने कार्यवाही नहीं की, जोकि गलत है।

सरकार की बेरुखी के कारण लोगों को धरने देने पड़ रहे हैं। हरियाणा कमेटी इस जायज मांग का समर्थन करती है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें