हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने किसान आंदोलन पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक न्यूज एजेंसी को दिए बयान में कहा कि किसानों के नाम पर चीन, पाकिस्तान व अन्य दुश्मन देश भारत को अस्थिर करना चाहते हैं। दिल्ली के रास्ते, पानी बंद करने या घेर कर बैठने पर उन्होंने कहा है कि यह लाहौर या कराची नहीं, देश की राजधानी है। इस तरह का विरोध अच्छी बात नहीं। वह किसानों से कहेंगे कि सद्बुद्धि से काम लें और वार्ता कर मामले को सुलझाएं।