फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: विधानसभा में तलब होंगे गलत जानकारी देने वाले विभागों के प्रशासनिक सचिव, कमेटी को दिए आदेश

Fri, 30 Dec 2022 12:30 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

स्पीकर ने प्रोटोकॉल कमेटी को आदेश दिए हैं। विधानसभा में इस बार खूब किरकिरी हुई है। पूर्व में कांग्रेस विधायक जगबीर मलिक गलत दिए जवाबों की सूची सदन पटल पर रख चुके हैं।
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में विधायकों के सवालों के जवाब में गलत जानकारी देने वाले विभागों के प्रशासनिक सचिव विधानसभा में तलब किए जाएंगे। स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने प्रोटोकॉल कमेटी को प्रशासनिक सचिवों को नोटिस जारी करने के आदेश जारी कर दिए हैं। विधानसभा के शीतकालीन सत्र में प्रश्नकाल और ध्यानाकर्षण प्रस्तावों के जवाब में विभागों के गलत जानकारी देने से सरकार की खासी किरकरी हुई है। पूर्व में दिए गए गलत जवाब की सूची भी गोहाना से कांग्रेस विधायक जगबीर मलिक सदन पटल पर रख चुके हैं। इसका मुख्यमंत्री मनोहर लाल, विभागों के मंत्रियों और स्पीकर ने कड़ा संज्ञान लिया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाराजगी जताने पर अब विधानसभा की प्रोटोकॉल कमेटी शिक्षा, पुलिस, शहरी निकाय और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग इत्यादि के प्रशासनिक सचिवों को तलब करने की तैयारी में है। आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों से भी सरकार खुश नहीं है।

 

पानीपत में गोदामों से 7.4 लाख पेटी गायब होने का ध्यानाकर्षण प्रस्ताव स्वीकार तक हो गया और विभाग को 22 दिसंबर के कोर्ट के आदेश की छह दिन तक नहीं लगी। जिस दिन सदन में प्रस्ताव पर चर्चा होनी थी, उससे ठीक पहले ही विधानसभा के डिप्टी स्पीकर को अवगत करवाया गया, जिससे विपक्ष ने सदन में सरकार को जमकर निशाने पर लिया।

 

प्रदेश में अफसर लंबे समय से बेलगाम हैं, भाजपा विधायक और सांसद तक मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ हुई बैठकों में अनेक बार इसकी शिकायत कर चुके हैं। अनेक बार मुख्य सचिव की ओर से अफसरों को विधायकों, सांसदों की बात सुनने और उन्हें उचित मान-सम्मान देने के आदेश जारी हुए, लेकिन वे सचिवालय से जिला मुख्यालयों तक लागू नहीं हो पाए।

 

अब स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता विधानसभा में हुए वाक्यों को देखते हुए लापरवाह अफसरों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी में हैं। प्रोटोकॉल कमेटी के चेयरमैन असीम गोयल इसी महीने तीन विभागों के प्रशासनिक सचिवों को नोटिस जारी कर तलब कर चुके हैं, चूंकि उनके विभागों ने विधानसभा के बाहर विधायकों की ओर से पूछे सवालों के जवाब ही नहीं दिए। उन्हें दो बार अनुस्मरण पत्र भी जारी किए गए, लेकिन कान पर जूं तक नहीं रेंगी। 

फर्जी राशन कार्ड रद्द होने की दी गलत जानकारी
गोहाना से विधायक जगबीर मलिक को फर्जी राशन कार्ड रद्द करने के सवाल के जवाब में गलत जानकारी दी जा चुकी है। उन्होंने शीतकालीन सत्र में इसका मुद्दा उठाया। मलिक ने कहा कि अकेले राई में 3400 फर्जी राशन कार्ड रद्द हुए, लेकिन विभाग की ओर से डिप्टी सीएम से सदन में जवाब दिलाया गया कि एक भी कार्ड रद्द नहीं हुआ है। 200 कार्ड रद्द होने की सूची को मलिक ने सदन पटल पर रखा है। मलिक ने मांग की है कि ऐसी गुमराह करती जानकारी देने वाले अधिकारियों के खिलाड़ कड़ी कार्रवाई हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें