सेक्टर-8 स्थित इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइनिंग (आईनिफ्ड) के स्टूडेंट्स ने वेलेंटाइन डे के मौके पर सेक्टर-27 में वेलेंटाइन बैश का आयोजन किया। इसमें हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों ने शानदार ड्रेस डालकर विभिन्न इवेंट्स में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों ने बॉलीवुड गानों पर डांस के साथ मस्ती भी की। इस दौरान वेलेंटाइन क्वीन एंड किंग, बेस्ट डांस फीमेल एंड मेल और बेस्ट ड्रेस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रतिभा का परिचय दिया।