फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरसिमरत ने ओंटारियो बिल पर विधानसभा सत्र बुलाने की मांग की, कैप्टन से स्टैंड स्पष्ट करने को कहा

Tue, 11 Apr 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल - फोटो : File Photo
विज्ञापन
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से ओंटोरियो जैसा बिल लाने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। ओंटारियो की संसद ने भारत में 1984 के सिख कत्लेआम को नरसंहार करार दिया था। हरसिमरत ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर वैसा ही प्रस्ताव पारित करना चाहिए।
विज्ञापन


सोमवार को जारी एक बयान में हरसिमरत ने कहा कि पंजाब विधानसभा के प्रस्ताव में ओंटारियो संकल्प के सार की झलक दिखाई देनी चाहिए, जिसमें सत्य और न्याय को स्वीकार किया गया है। उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि इस घटना की साजिश रचने वाले और घटना को अंजाम देने वाले सार्वजिनक तौर पर उजागर किए जाएं। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी इस मामले में अपना स्टैंड स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को मन में यह धारणा बनी है कि वे इस जघन्य अपराध के दोषियों खासकर जगदीश टाइटलर का बचाव कर रहे हैं। हरसिमरत ने कहा कि पिछले संसदीय चुनाव में अमरिंदर ने एक बयान जारी कर टाइटर को क्लीन चिट दी थी। जबकि सभी जानते हैं कि पुलिस रिकार्ड में भी टाइटलर की हिंसा में भूमिका के दस्तावेज उपलब्ध हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें