फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल बताएं उन्होंने पंजाब के लिए क्या किया : हरसिमरत

Mon, 28 Apr 2014 02:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
अकाली-भाजपा प्रत्याशी हरसिमरत कौर बादल ने कहा है कि राहुल गांधी ने पिछले दस साल में पंजाब के किसानों, व्यापारियों और गरीबों के लिए कुछ भी नहीं किया। कांग्रेस की यूपीए सरकार ने हमेशा ही पंजाब के साथ पक्षपात किया है।
विज्ञापन


उन्होंने सवाल किया कि राहुल पंजाब और पंजाबी लोगों से इतनी नफरत क्यों करते हैं। हरसिमरत कौर बादल ने पूछा कि राहुल ने इस बात को माना था कि 1984 के सिख दंगों में कुछ कांग्रेसी शामिल थे। इस सबके बावजूद उन्होंने केंद्रीय सरकार को इन दंगों में शामिल कांग्रेस लोगों के खिलाफ कार्रवाई को नहीं कहा।

केंद्रीय सरकार ने देश के किसानों का 70 हजार करोड़ का लोन माफ कर दिया पर पंजाब के किसानों को यह सुविधा नही दी। गांधी परिवार ने जानबूझकर पंजाब के साथ पक्षपात किया है। खेती पंजाब का मुख्य धंधा होने के बावजूद केंद्रीय सरकार ने खेती उत्पादों की उपयुक्त एमएसपी नहीं दी।
विज्ञापन


केंद्रीय सरकार ने पहाड़ी क्षेत्रों में इंडस्ट्री को स्पेशल पैकेज देकर राज्य की इंडस्ट्री को बर्बाद किया है। प्रधानमंत्री को विरासत-ए-खालसा के उद्घाटन समारोह में भी शामिल नहीं होने दिया। यूपीए सरकार ने बनने के डेढ़ साल बाद भी बठिंडा के एयरपोर्ट का उद्घाटन नहीं होने दिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस-भाजपा उम्मीदवार मनप्रीत बादल की ओर से खेती के लिए फ्री बिजली का विरोध करने के बावजूद राहुल गांधी सोमवार को मनप्रीत की सपोर्ट में बठिंडा रैली करने आ रहे हैं। किसानों को दी जा रही सब्सिडी पर राहुल गांधी को अपना पक्ष साफ करना चाहिए।

राहुल बताएं कि उनके परिवार के पास ऐसा कौन सा जादुई फार्मूला है जिसके चलते राबर्ट वाड्रा ने एक लाख लगाकर कुछ ही साल मे तीन सौ करोड़ रुपये बनाए हैं। उन्होंने राहुल से सवाल किया कि क्या वह इस तरह की व्यापार नीति को पसंद करते हैं अगर नहीं तो वह इस पर चुप क्यों हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें