केक काट खुशी मनाता परिवार
- फोटो : अमर उजाला
कार मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए गृहिणी हरमिंदर कौर ने कहा कि घर में अब तक कार नहीं थी। बच्चों के लिए स्कूटी खरीदने की तैयारी की थी। इससे पहले ही अमर उजाला ने कार दे दी। अब पूरा परिवार कहीं भी कभी एक साथ आना - जाना कर सकता है।
बच्चे कार को लेकर उत्साहित हैं। ड्रा निकलने के बाद से कार मिलने तक रोज इसके बारे में पूछते थे। शाम को सबसे पहले गुरुद्वारे में मत्था टेका। इसके बाद घर पहुंचे।
दुकानदार राजेंद्र सिंह ने कहा कि हम पति-पत्नी को कार चलाना नहीं आता। बेटी मनप्रीत ने कार चलानी सीख ली है। बेटा गुरप्रीत छोटा है। छोटा भाई सुदर्शन सिंह कार चलाना जानता है। उसी से हम भी सीखेंगे।
कार लेने आए राजेंद्र सिंह के पिता सरदार प्रधान सिंह ने कहा कि अमर उजाला ने हमारा बड़ा सपना पूरा किया है। इसके लिए पूरा परिवार अमर उजाला का आभारी है। इस मौके पर राजेंद्र सिंह, रवलीन, दीप कीरत, दिव्यज्योत, अगमजीत, जीत सिंह, तजेंद्र कौर, सरदार नंद सिंह, ईशप्रीत सिंह, मनप्रीत, गुरप्रीत मौजूद रहे।