फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हरदीप सिंह मुंडियां ने 504 पटवारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित....
विज्ञापन


-बोले, पारदर्शी ढंग से सेवाएं प्रदान करने के लिए की भर्ती, पटवारियों की कमी की समस्या होगी खत्म
-
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने लोगों को पारदर्शी ढंग से सेवाएं प्रदान करने के लिए 504 पटवारियों की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। सोमवार को पंजाब के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने नवनियुक्त पटवारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इससे लंबे समय से राजस्व में पटवारियों की चल रही कमी पूरी होगी।
म्युनिसिपल भवन में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित करते मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि 18 महीने का अनिवार्य प्रशिक्षण पूरा कर चुके इन पटवारियों को फील्ड में नियमित पटवारी के रूप में तैनात किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में राजस्व पटवारियों की भर्ती के बाद योग्य उम्मीदवारों को मेरिट के अनुसार जिले आवंटित किए थे। नियमों के अनुसार उम्मीदवारों को एक साल का प्रशिक्षण पटवार स्कूल में और 6 महीने का फील्ड प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि एक साल के प्रशिक्षण के लिए उम्मीदवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 10 अस्थायी पटवार स्कूल खोले गए थे। इन स्कूलों में प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल और कानूनगो शिक्षक अनुभवी और सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारियों, जिला राजस्व अधिकारियों, तहसीलदारों और पटवारी और कानूनगो में से रखे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन पटवारियों का प्रशिक्षण पूरा हो गया है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार के आदेशों का पालन करते हुए राज्य के सभी पटवारियों को सीमांकन का प्रशिक्षण देने के लिए डिफरेंशियल ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम मशीन खरीदी गई है। मुंडियां ने उम्मीद जताई कि युवा उम्मीदवारों की भर्ती आने वाले दिनों में भ्रष्टाचार-मुक्त समाज के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें