फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हरको बैंक ने रखा 100 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
गृह ऋण की सीमा 75 लाख रुपये और शिक्षा ऋण 40 लाख रुपये तक बढ़ाई
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरको बैंक ने वर्ष 2024-25 में 100 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ का लक्ष्य निर्धारित किया है। साथ ही बैंक ने अपने ऋण वितरण योजनाओं में भी परिवर्तन किया है। इसमें द हरियाणा स्टेट कोऑपरेटिव एपेक्स बैंक की ओर से गृह ऋण की सीमा 75 लाख रुपये, शिक्षा ऋण की सीमा 40 लाख रुपये तक बढ़ाई गई है। यह निर्णय हरको बैंक के सभी शाखा प्रबंधकों की एक बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

बैंक के प्रबंध निदेशक व सीईओ प्रफुल्ल रंजन ने कहा कि जून 2024 तक हरको बैंक की ओर से 838.28 करोड़ रुपये के ऋण जारी किए गए हैं और 4008.37 करोड़ रुपये की अमानतें हो चुकी हैं। उन्होंने बैंक में अपनाई जा रही नई तकनीकों के बारे में बताया कि हरको बैंक अपने वेब प्लेटफॉर्म पर योजनाओं को प्रस्तुत करने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। साथ ही ‘हाथ से हाथ मिलाने‘ के अभियान के माध्यम से समाज के सभी वर्गों से जुड़ रहा है। प्रौद्योगिकी क्षेत्र में भी बैंक की ओर से तकनीकी का प्रयोग करते हुए लॉकर, रुपये डेबिट कार्ड, लचीले ऋण, मोबाइल बैंकिंग, आरटीजीएस/एमईएफटी, यूपीआई सुविधा के साथ-साथ माईक्रो एटीएम व मोबाइल एटीएम जैसी विभिन्न सुविधाएं ग्राहकों को दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें