रणजी सीजन के लिए पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने पंजाब की टीम की घोषणा कर दी है। पंजाब की टीम की कमान हरभजन सिंह को दी गई है।
हरभजन सिंह का चयन साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले टी-20 मैच के लिए हुआ है। यह मैच 2 अक्तूबर को धर्मशाला में खेला जाएगा। इस वजह से वह रणजी ट्राफी के शुरुआती मुकाबले नही खेल पाएंगे।
उनकी अनुपस्थिति में युवराज सिंह 1 अक्तूबर से रेलवे के खिलाफ होने वाले मैच में पंजाब की टीम की कमान संभालेंगे। यह मुकाबला पीसीए स्टेडियम मोहाली में खेला जाएगा।
पंजाब की टीम-
हरभजन सिंह (कप्तान), युवराज सिंह (उप कप्तान), जीवनजोत सिंह, मनन वोहरा, उदय कौल, मनदीप सिंह, गुरकीरत मान, गितांश, हिमांशु, सिद्धार्थ कौल, बरिंदर सिंह, सर्बजीत सिंह, वरुण खन्ना, मनिंदर सिंह, प्रगट सिंह, दीपक बंसल, मयंक सिद्धाना, अरुण शर्मा (कोच)