विजय हजारे ट्रॉफी के लिए पंजाब टीम की कमान हरभजन सिंह के हाथ होगी। इसके लिए तीन दिन से पंजाब टीम का कैंप पीसीए स्टेडियम में चल रहा है। विजय हजारे ट्रॉफी को ध्यान में रखते हुए पंजाब और जेएंडके टीमों के बीच सोमवार को अभ्यास मैच खेला गया। इसमें पंजाब ने जेएंडके की टीम को छह विकेट से हराया।
विजय हजारे ट्रॉफी के मुकाबले हिमाचल प्रदेश में होंगे। हरभजन सिंह के नेतृत्व में पंजाब की टीम मंगलवार को रवाना होगी। पंजाब का पहला मुकाबला छह नवंबर को हरियाणा के साथ है।
पंजाब टीम में हरभजन सिंह, मनन वोहरा, जीवनजोत सिंह, प्रगट सिंह, मनदीप, युवराज, गितांश खेड़ा, नवदीप, बलतेज सिंह, दीपक बंसल, राजविंदर सिंह, गुरिंदर सिंह, अमितोज सिंह, तरुवर कोहली, गुरकीरत सिंह मान व संदीप शर्मा शामिल है। टीम के कोच भूपिंदर सिंह सीनियर होंगे।