फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेक बाउंस मामले में गायक हरभजन के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी

Thu, 17 Mar 2016 11:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
विज्ञापन
हरभजन मान - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
न्यायिक मजिस्ट्रेट जगविंदर सिंह की अदालत ने साढ़े चार लाख रुपये का चेक बाउंस होने के एक मामले में पंजाबी गायक व अदाकार हरभजन मान के गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। अदालत ने पुलिस को 30 मार्च तक गायक हरभजन मान को गिरफ्तार करके पेश करने की हिदायतें दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उनके खिलाफ यहां की आनंद फोरेक्स कंपनी ने अदालत में वाद किया है। कंपनी के अनुसार हरभजन मान अपने विदेश दौरे के लिए उनकी कंपनी के माध्यम से हवाई जहाज की टिकटें बुक करवाते रहे हैं।

उन्होंने विदेश दौरे के लिए उनके माध्यम से टिकटें बुक करवाई थीं और उसके भुगतान के रूप में 22 जुलाई, 2014 को चेक दिया था। जब कंपनी ने यह चेक क्लीरिंग में लगाया तो उनके खाते में पैसे न होने की वजह से 25 जुलाई 2014 को यह चेक बाउंस हो गया।
विज्ञापन


बाद में कंपनी ने 6 अगस्त 2014 को उन्हें कानूनी नोटिस भेजकर पैसे देने की मांग रखी और नोटिस का कोई जवाब न मिलने पर कंपनी ने उनके खिलाफ अदालत में वाद दायर कर दिया।

इसके वाद में अदालत ने हरभजन मान को पेश होकर अपने खिलाफ लगे आरोपों का सामना करने की हिदायत दी थी लेकिन वह अभी तक अदालत में पेश नहीं हुए जिसके चलते अदालत ने उनके गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए है।

शिकायतकर्ता के वकील अतुल गुप्ता ने बताया कि इससे पहले अदालत ने गायक हरभजन मान के जमानत योग्य वारंट जारी किए थे लेकिन उनके पेश न होने की वजह से अब अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिए है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें