फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत की खुदाई कर रहे किसान को मिली ऐसी चीज कि देखकर सहम गया, बुलानी पड़ी पुलिस

Wed, 22 May 2019 07:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
विज्ञापन
Hand grenade - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जेसीबी से खेत की खुदाई कर रहे किसान को एक ऐसी चीज मिली जिसे देखकर सभी हैरान रह गए। यहां तक कि पुलिस को बुलाना पड़ा। दरअसल, पंजाब के बटाला के गांव पुराना पिंड में एक किसान को जेसीबी से खेत की खुदाई के दौरान हैंड ग्रेनेड मिला। 

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस चौकी वडाला ग्रंथियां की पुलिस गांव पहुंची और जगह को खाली करवाकर ग्रेनेड को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद अमृतसर के बम निरोधक दस्ते को सूचित किया। बम निरोधक दस्ता बुधवार को करीब 11 बजे गांव पुराना पिंड पहुंचा और हैंड ग्रेनेड को निष्क्रिय किया। 

वहीं पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवराई शुरू कर दी है। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि किसने जमीन में ग्रेनेड को दबाया था और उसका मकसद क्या था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस चौकी वडाला ग्रंथियां के इंचार्ज एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि गांव पुराना पिंड का रहने वाला मलकीत सिंह अपने खेतों में जेसीबी से मिट्टी खोद रहा था। इसी दौरान उसने किसी चीज को देखा तो उसने खुदाई रोक कर उसे बाहर निकाला, वह हैंड ग्रेनेड निकला जो पुराना और खस्ता हालत में था। उसने तुंरत पुलिस को सूचित किया। 

पुलिस की टीम जब खेतों में पहुंची तो देखा कि एक खस्ता हालत और पुराना एचई 36 हैंड ग्रेनेड पड़ा था। सबसे पहले उन्होंने ग्रेनेड को अपने कब्जे में लिया इसके बाद आस-पास मिट्टी से भरी बोरियों को लगा दिया। एएसआई ने बताया कि इसके बाद उन्होंने अमृतसर के बम निरोधक दस्ते को सूचित किया। 

बुधवार को अमृतसर से बम निरोधक टीम गांव में पहुंची और हैंड ग्रेनेड को खाली जगह पर ले गई और वहां ग्रेनेड को निष्क्रिय कर दिया। इस दौरान एक बड़ा धमाका हुआ। एएसआई ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें