पानीपत। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने प्रख्यात उर्दू शायर अल्ताफ हुसैन हाली की हवेली का दौरा कर मौका देखा और आसपास के लोगों से भी बात की।
लोगों ने हाली की हवेली के बाकी हिस्से को भी गिरवाने और मलबे को हटाने की मांग की। डीईईओ ने इस मामले को उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाकर उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संतोष ग्रोवर ने बुधवार को हाली की हवेली का दौरा किया। उन्होंने यहां पर हवेली के गिरे हिस्से समेत पूरे का मुआयना किया। वे पास के मकानों में भी पहुंची और वहां के लोगों से भी बात की। पास पड़ोस के लोगों ने बताया कि हाली की हवेली के खस्ता हो गई है और आसपास के मकानों के लिए खतरा बनी है।
बरसात आने के बाद लोगों को अपने घरों से बाहर निकलना पड़ता है। विभाग या प्रशासन ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया तो उनके आशियाना भी हवेली के साथ गिर सकते हैं।
डीईईओ संतोष ग्रोवर ने भी लोगों को आश्वास्त करते हुए कहा कि वे इस मामले को प्रशासन और विभागीय उच्चाधिकारियों के सामने रखेंगे और उचित कदम उठाएंगे। विदित है कि गत वर्षों शिक्षा विभाग ने हाली की हवेली को स्कूल चलाने के नाम पर लिया था और यहां पर प्राइमरी कक्षाएं शुरू की थी।
हाली की हवेली की खस्ता हाल के चलते बच्चों के भविष्य को देखते हुए स्कूल को दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया। कई दिन पहले सीजन तेज बारिश आने के बाद हाली की हवेली की पहले एक दीवार और फिर छह गिर गई। इसके बाद नगर निगम ने कदम उठाते हवेली को गिराने की तैयारी की।