फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आधे शहर में बारिश तो आधे में रहा सूखा, अगले दो दिन ऑरेंज अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल में आधे शहर में बारिश देखने को मिली तो बाकी हिस्से में केवल बादलों का डेरा नजर आया। शुक्रवार को सेक्टर-39, 40, 41, 42 और 43 समेत कई इलाकों में दोपहर करीब एक बजे से दो बजे के बीच एक घंटे तक बारिश हुई। जबकि सुखना लेक, रोज गार्डन, सेक्टर-17 समेत कई इलाकों में दिन में कई बार बादल आए, लेकिन बरसने से पहले निकल गए। पूरे दिन में करीब 23.7 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन


हालांकि इस दौरान पूरे शहर के लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा है। दोपहर से लेकर शाम के समय तक लोग पसीने और उमस से परेशान नजर आए। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए ऑरेंट अलर्ट जारी किया है।


34 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान


शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा, यह भी सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। आने वाले दिनों में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को भारी बारिश का अनुमान जताया है। शनिवार को यलो अलर्ट जारी किया गया है। 1 जून से अभी तक 316 मिमी बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें