चंडीगढ़। स्मार्ट सिटी के सरकारी और प्राइवेट कालेजों में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को एक ओर अवसर मिल गया है। पीजी कोर्सों में प्रवेश के लिए आवेदन की तारीख 13 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। दरअसल ग्रेजुएशन का रिजल्ट अभी जारी नहीं हुआ है इसलिए विद्यार्थियों को आवेदन करने के लिए और समय दिया गया है। वहीं यूजी के कुछ विशेष कोर्सों को छोड़कर सामान्य कोर्सों के लिए आवेदन की तिथि भी 8 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। सेक्टर 11 के पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कालेज के प्रिंसिपल प्रो. जेके सहगल ने बताया कि इस बार सीटों से कई गुना ज्यादा आवेदन आए हैं। शनिवार को सीटों के साथ आवेदनों की जानकारी साझा की जाएगी।