फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे घंटे तक सड़क पर तड़पते रहे युवक-युवती

Thu, 28 Aug 2014 12:52 AM IST
ब्यूरा/अमर उजाला/ यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
एंबुलेंस की लेटलतीफी ने सड़क दुर्घटना में घायल युवक-युवती की जान को खतरे में डाल दिया। घायल आधे घंटे तक सड़क पर दर्द से कराहते रहे। एंबुलेंस के मौके पर न आने से उन्हें पीसीआर से अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


यह हादसा जगाधरी-पांवटा नेशनल हाईवे 73 ए पर चुहड़पुर कलां के समीप मंगलवार रात को हुआ। एक बाइक और बोलेरो के बीच हुई सीधी भिड़ंत में बाइक चालक और एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गए।

ताजेवाला निवासी हेमराज अपने लड़के के साथ बोलेरो गाड़ी में जगाधरी किसी काम से जा रहे थे। चुहड़पुर कलां गांव के पास संगमेश्वर फिलिंग स्टेशन के सामने छछरौली की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक बोलेरो से टकरा गई। टक्कर लगने से बाइक पर सवार युवक-युवती बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे के तुरंत बाद लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। सिर पर चोट लगने से युवक बेहोश हो गया। बुरी तरह से जख्मी युवती ने बताया कि वे दोनों सहारनपुर के रहने वाले हैं और जगाधरी से अपने गांव सैनपुर भरौड जा रहे थे।

आधे घंटे में भी नहीं पहुंची एंबुलेंस
दुर्घटना के तुरंत बाद पंप पर काम करने वाले कर्मचारियाें ने घायलों को उठाकर सड़क किनारे लिटा दिया और एंबुलेंस को फोन कर दिया। कुछ देर में पुलिस की पीसीआर भी घटनास्थल पर पहुंच गई। लेकिन आधे घंटे तक कोई भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। उधर, सड़क पर पडे़ घायल दर्द से बुरी तरह कराह रहे थे। बाद में घायलों को पीसीआर में खिजराबाद अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद अस्पताल में पहुंची एंबुलेंस में घायलों को ट्रामा सेंटर ले जाया गया।

अस्पताल से 10 किलोमीटर दूर हुआ था हादसा
एंबुलेंस कंट्रोल रूम के मुताबिक इस दुर्घटना की सूचना आठ बजकर 34 मिनट पर कंट्रोल रूम में आई। कंट्रोल रूम से छछरौली में तैनात एंबुलेंस के चालक को तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंचने को कहा गया। बता दें कि जिस जगह पर हादसा हुआ, वहां से छछरौली सरकारी अस्पताल की दूरी करीब 10 किलोमीटर है। अस्पताल से घटनास्थल पर पहुंचने में करीब 10 मिनट लगते हैं, लेकिन एंबुलेंस आधे घंटे में भी वहां नहीं पहुंची।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें