फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बारिश के साथ गिरे ओले, भीषण सर्दी में ठिठुरे लोग, 8.2 डिग्री गिरा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में शुक्रवार को बारिश के साथ ओलों की बौछार ने तापमान में भारी गिरावट के साथ भीषण सर्दी का अहसास करा दिया। अधिकतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम है। 24 घंटे के अंदर दिन के समय तापमान में 8.2 डिग्री की कमी दर्ज की है। न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़त देखी गई और यह 9.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। ठंड से लोगों की कंपकंपी छूट गई। ठंड के बावजूद सूखना लेक पर घूमने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। शहर में वीरवार रात भी हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई लेकिन शुक्रवार को पूरा दिन भीगा रहा। रुक-रुक कर बारिश होती रही। दो बार तेज बारिश हुई। एक बार दोपहर में झमाझम बारिश हुई तो दूसरी बार शाम करीब 4.30 बजे के करीब ओलों की बौछार के साथ जोरदार बारिश हुई। इस दौरान मौसम केंद्र के अनुसार कुल 8.8 एमएम पानी बरसा। मौसम केंद्र के अनुसार इस बार सीजन में 1 अक्तूबर से लेकर शुक्रवार शाम 5:30 बजे तक कुल 12.5 एमएम बारिश हुई है। हालांकि यह सामान्य से 89 फीसदी कम है।
आगे भी तापमान में रहेगी गिरावट
मौसम केंद्र ने शनिवार को भी शहर के कुछ इलाकों में बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां अपनाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें