गुरुग्राम में जज कृष्णकांत के परिवार के साथ हुए कांड से गंभीर सबक लेते हुए हरियाणा पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त रखा जाएगा। पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त करने के लिए उनकी काउंसिलिंग कराई जाएगी, उन्हें तनावमुक्त रहने के टिप्स दिए जाएंगे। इसके लिए हरियाणा में सराहनीय कदम उठाएग गए हैं। प्रदेश के डीजीपी ने इस संबंध में सभी पुलिस अधीक्षकों को पत्र भेजा है।
साथ ही पुलिसकर्मियों की समस्याओं का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत प्रदेशभर में काउंसिलिंग शाखाएं खुलेंगी। इसमें काउंसलर पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त रहने के टिप्स देंगे। हाल ही में गुरुग्राम में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की पत्नी और बेटे को गनर ने गोली दी थी। इस मामले में दोनों की मौत हो चुकी है। इसी के मद्देनजर वीआईपी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त रखने के लिए कवायद तेज कर दी गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिसकर्मियों को तनाव मुक्त रखने के लिए डीजीपी ने प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों के पास पत्र भेजा है। इसमें जल्द ही काउंसिलिंग शाखाएं खोलने की बात कही गई है। पुलिस अधिकारियों से भी सुझाव मांगे हैं। साथ ही कहा कि पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त रखने के लिए समय-समय पर पुलिस लाइन या फिर अन्य स्थानों पर सेमिनार और कार्यशाला आयोजित होती रहनी चाहिए।
पुलिसकर्मी की जो भी समस्या है उसका तत्काल निदान किया जाए। पुलिसकर्मियों से भी तनाव मुक्त रहकर ड्यूटी देने को कहा है।