फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा आज, शहरवासियों के लिए है खास

Sat, 12 Jul 2014 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इस वर्ष गुरु पूर्णिमा चंडीगढ़ के लिए खास है। इसका शुभारंभ पूर्वाषाढ़ नक्षत्र में हो रहा है, जिसका चंद्रमा मीन राशि में है। मीन राशि का स्वामी गुरु हैं।
विज्ञापन


यह कहना है देवालय पूजक परिषद चंडीगढ़ के प्रधान और सेक्टर-28 स्थित खेड़ा शिव मंदिर के मुख्य पुजारी ईश्वर शास्त्री का।

सेक्टर-18 के श्री राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी लाल बहादुर दुबे का कहना है कि गुरु पूर्णिमा के दिन गो दर्शन और उनकी की पूजा काफी फलदायी होता है।

उन्होंने कहा कि संयोग की बात है कि चंडीगढ़ की राशि मीन है और गुरु पूर्णिमा भी मीन राशि में पड़ रही है। विद्याथियों के लिए बहुत लाभदायक है। शहर के विद्यार्थी देश में नाम रोशन करेंगे।

किस राशि वाला क्या करे दान

राशि-------वस्तु
मेष--------लाल
वृष--------सफेद
मिथुन-----गुलाबी
कर्क-------सफेद
सिंह-------लाल
कन्या-----गुलाबी
तुला------सफेद
वृश्चिक----लाल
धनु-------पीला
मकर------नीला
कुंभ-------नीला
मीन-------पीला
विज्ञापन

साईं मंदिर में विशेष आयोजन

गुरु पूर्णिमा पर सेक्टर-29 स्थित साई मंदिर में विशेष आयोजन होगा। मंदिर का संचालन करनेवाली संस्था शिरडी साईं समाज के प्रधान रमेश कालिया ने बताया शनिवार को 101 साधुओं की विशेष पूजा होगी।

मंदिर के प्रवक्ता प्रवीन कुमार ने बताया हरिद्वार से लाए गए गंगाजल से साईं बाबा का अभिषेक होगा। शाम को मनहर उधास भजनों की अमृतवर्षा करेंगे। विशाल भंडारे का भी आयोजन होगा। सेक्टर-29 स्थित बल शिव मंदिर में महिलाएं दीप जलाकर गुरु वंदना करेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें