गुरु ग्रंथ साहिब का बुडै़ल जेल में स्टाफ और कैदियों ने स्वागत किया। सोहाना के गुरुद्वारा सिंह शहीदा के चीफ ग्रंथी ज्ञानी गुरमीत सिंह पावन स्वरूप लेकर बुडै़ल जेल पहुंचे। जेल के गुरुद्वारे में पावन स्वरुप को गुरु के नियमों के तहत स्थापित किया गया। एआईजी जेल बलबीर सिंह ढोल ने बताया कि गुरु के जन्म पर पावन स्वरूप बुडै़ल जेल को बड़ा उपहार मिला है। उन्होंने बताया कि जेल में हर धर्म के लोगों का ख्याल रखा जाता है। धर्म के मुताबिक जेल में समय-समय पर कैदियों के लिए धार्मिक कार्यक्रम करवाए जाते हैं। जेल में पावन स्वरूप आने के समय डिप्टी सुपरिटेंडेंट जेल अमनदीप सिंह, असिस्टेंट जेल सुपरिंटेंडेंट प्रमोद खत्री और वेलफेयर ऑफिसर प्रवीण कुमार मौजूद थे।