गुरप्रीत सिंह घुग्गी ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका
- फोटो : फाइल फोटो
कॉमेडियन कपिल शर्मा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का प्रचार करने के लिए पंजाब आ सकते हैं। ये दावा आम आदमी पार्टी के सूबा कन्वीनर गुरप्रीत सिंह घुग्गी ने किया।
घुग्गी ने कहा कि कपिल उसके दोस्त हैं। वे उन्हें प्रचार के लिए कहेंगे तो कपिल इनकार नहीं करेंगे। घुग्गी श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होने आए थे। पत्रकारों से बातचीत में घुग्गी ने कहा कि वह कनवीनर बनने के हरमंदिर में आशीर्वाद लेने आए हैं।
सुच्चा सिंह छोटेपुर के बारे में पूछे गए सवाल पर घुग्गी बोले कि छोटेपुर को पद से हटाया गया न कि पार्टी ने निकाला गया। वह जल्दबाजी कर बैठे। सुच्चा सिंह एक अच्छे नेता थे और उन्होंने पार्टी के लिए काफी काम भी किया। एक आरोप लगने पर वह जल्दी कर गए लेकिन अब तीर निकल चुका है।
पंजाब यात्रा के दौरान केजरीवाल रूठों को मनाएंगे
गुरप्रीत सिंह घुग्गी ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका
- फोटो : फाइल फोटो
घुग्गी ने यह भी आशा जताई कि अपनी पंजाब यात्रा दौरान केजरीवाल रूठों का मनाने का प्रयास करेंगे। सरकार की नीतियों के बारे में बात करते हुए घुग्गी ने कहा कि इनके कारण पंजाब का युवा बर्बाद हो गया।
प्रदेश में भूमाफिया, खनन माफिया, ट्रक माफिया और न जाने कितने माफिया हैं, जिन्होंने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सत्ता में आते ही सबसे पहले इन माफियाओं पर अंकुश लगाए और जनता को स्वच्छ प्रशासन देगी।
नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से बनाए जा रहे फ्रंट के बारे में उन्होंने कहा कि चुनावों में इस तरह के कई फ्रंट सामने आएंगे। इससे आप को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि आप का मुकाबला सबसे होगा और केजरीवाल के मार्गदर्शन उनकी पार्टी 2017 में सरकार बनाएगी।