फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल आज से पंजाब में, खास रणनीति पर करेंगे काम, देखिए शेड्यूल

Thu, 08 Sep 2016 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर अरविंद केजरीवाल वीरवार से पंजाब के चार दिवसीय दौरे पर हैं। पार्टी में बने हालातों और तमाम विवादों को देखते हुए उन्होंने इस बार अपना सारा फोकस वॉलंटियर्स पर ही रखने की योजना बनाई है। इसी लिए चार में से तीन दिन वह वॉलंटियर्स केसाथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन


केजरीवाल दोपहर बारह बजे शताब्दी एक्सप्रेस से लुधियाना पहुंचेंगे। उसके बाद निकटवर्ती गांव झंडे में एक पार्टी वॉलंटियर केघर पर ठहरेंगे। पहले दिन वह अब तक घोषित पार्टी उम्मीदवारों के साथ बैठक करेंगे। इसमें उन्हें चुनावी रणनीति के बारे में बताएंगे। साथ ही कई जगह बगावत के कारण पेश आ रही मुश्किलें भी सुनेंगे। उसके बाद केजरीवाल वॉलंटियर्स के साथ बैठकें करेंगे। आठ, नौ और दस को दोपहर में भी वह वॉलंटियर्स के साथ बैठकें करेंगे। इस दौरान वह टिकट वितरण व अन्य कारणों से नाराज लोगों का दुखड़ा भी सुनेंगे।
विज्ञापन

वीरवार से पंजाब के चार दिवसीय दौरे पर केजरीवाल

पंजाब दौरे पर आप कन्वीनर अरविंद केजरीवाल - फोटो : amar ujala
साथ ही यह संदेश देने की कोशिश करेंगे कि अगर कोई समस्या है तो हल करने के लिए वह हैं। दस की शाम छह बजे वह पटियाला में टीचरों और डॉक्टरों को संबोधित करेंगे।  11 सितंबर को वह गांव ढूडिके जाकर लाला लाजपत राय को श्रद्धांजलि भेंट करेंगे। उसके बाद मोगा के पास बाघा पुराना में पार्टी का किसान मेनिफेस्टो रिलीज करेंगे। इस समागम के दौरान पार्टी ने शक्ति प्रदर्शन का मन बनाया है।

भीड़ जुटा कर यह संदेश दिया जाएगा कि पार्टी पर घटनाक्रम का कोई असर नहीं पड़ा है। 11 सितंबर की रात केजरीवाल अमृतसर रुकेंगे और अगले दिन नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। पार्टी को उम्मीद है कि केजरीवाल के दौरे से पूरी तरह डैमेज कंट्रोल हो जाएगा। पिछले दिनों पार्टी पर लगे आरोपों और सुच्चा सिंह छोटेपुर व सात जोनल कॉर्डिनेटरों के अलग होने से वॉलंटियर्स और वोटरों पर जो प्रभाव पड़ा है, वह खत्म हो जाएगा। वॉलंटियर्स का मनोबल बढ़ाने के मकसद से ही इस बार केजरीवाल का ज्यादा समय उनके साथ बैठकों के लिए रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें