जेल जाने के बाद भी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। 20 साल की कैद होने के बाद अब ट्विटर पर भी उनके अकाउंट को टेंपररी बंद कर दिया गया है। हालांकि विदेश में राम रहीम का अकाउंट अभी भी एक्टिव है। यहां एक बात साफ कर देना जरूरी है कि ट्विटर ने राम रहीम का अकाउंट सस्पेंड या डिलीट नहीं किया है, लेकिन ट्विटर ने अपनी कुछ पॉलिसी के तहत राम रहीम के अकाउंट को भारत में बंद कर दिया है।
यदि भारत में कोई भी व्यक्ति राम रहीम का ट्विटर अकाउंट देखने की कोशिश करता है तो उसे स्कीन पर एक मैसेज दिखेगा, जिसमें साफ तौर पर लिखा हुआ है कि इस ट्विटर अकाउंट को भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है। हालांकि इस अकाउंट के ट्विट्स भारत के बाहर देखे जा सकते हैं।
राम रहीम के 38 लाख फॉलोअर्स थे। जेल जाने के बाद ट्विटर पर राम रहीम के दो लाख फॉलोअर्स कम हो गए। राम रहीम किसी को फॉलो नहीं करता। पुलिस की ओर से किए गए आवेदन के बाद राम रहीम का ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट सस्पेंड किया गया है और सभी ट्वीट को डिलीट कर दिया गया है। पुलिस को राम रहीम के अकाउंट से भड़काऊ संदेश जारी होने की आशंका थी। गुरमीत राम रहीम के अकाउंट से आखिरी ट्वीट 24 अगस्त को किया गया था। शुक्रवार को अकाउंट इंडिया में सस्पेंड कर दिया गया। राम रहीम के देशभर में करीब 3.8 मिलियन यानी करीब 38 लाख फॉलोअर्स थे। 25 से 31 अगस्त के बीच फॉलोअर्स की संख्या दो लाख कम हो गई। अकाउंट सस्पेंड किए जाने से पहले 3.6 मिलियन फॉलोअर्स रह गए थे। राम रहीम ने अपनी प्रोफाइल में कई तरह की उपलब्धियां दर्ज करा रखी हैं।
हनीप्रीत इंसां
- फोटो : SELF
हनीप्रीत के 10 लाख फॉलोअर्स
गुरमीत राम रहीम की दत्तक पुत्री हनीप्रीत के करीब 10 लाख फॉलोअर्स हैं। हनीप्रीत 37 लोगों को फॉलो करती है। इनमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, रितिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा, राम रहीम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रमुख हैं। हनीप्रीत हेयर हैक्स, मेकअप हैक्स, स्किन एक्सपर्ट, बेस्ट हेयर स्टाइल, नेल आर्ट्स सहित सौंदर्य से जुडे़ कई अकाउंट फॉलो करती है।
राम रहीम नहीं करता किसी को फॉलो
ट्वीट पर गुरमीत राम रहीम तकरीबन दो साल पहले आया था। रातोंरात उसके फॉलोअर्स की संख्या हजारों और फिर लाखों में पहुंच गई। तकरीबन दो साल पहले अपना ट्विटर अकाउंट बनाए जाने के बाद से लेकर अब तक राम रहीम ने ट्विटर पर किसी को फॉलो नहीं किया है।
डेरा प्रमुख की दौड़ में शामिल जसमीत ट्विटर पर नहीं
राम रहीम
- फोटो : SELF
डेरा प्रमुख की दौड़ में शामिल जसमीत ट्विटर पर नहीं
डेरामुखी गुरमीत राम रहीम को बीस साल की सजा होने के बाद उसके उत्तराधिकारी की दौड़ में शामिल जसमीत ट्विटर पर नहीं है, लेकिन राम रहीम की दोनों बेटियां चरणप्रीत इंसां, अमरप्रीत इंसां व दामाद डॉ. शान-ए-मीत इंसां एवं रूहे-ए-मीत इंसां ट्विटर पर हैं। इनके अलावा डेरे की चेयरपर्सन विपसना इंसां भी ट्विटर पर हैं और उनके 90 हजार के करीब फॉलोअर्स हैं।
हजारों लोगों को दी गई थी सोशल मीडिया की ट्रेनिंग
राम रहीम की ट्विटर पर इंट्री को जोरदार बनाने के लिए डेरा सच्चा सौदा प्रबंधन की ओर से अभियान चलाया गया था। डेरे के हजारों श्रद्धालुओं को सोशल मीडिया चलाने की ट्रेनिंग दी गई। विभिन्न शहरों के संगत घरों में डेरे की आईटी टीम की ओर से शिविर लगाए गए और डेरा प्रेमियों के ट्विटर अकाउंट खोलकर उन्हें इस्तेमाल करना बताया गया था। डेरामुखी के ट्वीट का डेरा प्रेमी बेसब्री से इंतजार करते थे। ट्वीट आते ही उसे लाइक और रि-ट्वीट करने वालों की लाइन लग जाती थी।