सुनारिया जेल में बंद सिरसा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सुनारिया जेल रास नहीं आ रही है। जेल में न केवल डेरामुखी को खांसी और जुकाम हो गया है, बल्कि हल्के बुखार की भी शिकायत है।
जेल के डाक्टरों ने ही कैदी नंबर 8647 गुरमीत के स्वास्थ्य की जांच की और उसे दवाइयां दीं। चिकित्सकों के अनुसार हवा पानी बदलने और सही तरह से न खाने-पीने और सोने की वजह से समस्या हो जाती है।
हनीप्रीत से मिलना चाहता है डेरा मुखी
उधर, जेल प्रशासन को डेरा मुखी ने पांच लोगों की सूची सौंपी है। बताया जाता है कि इसमें डेरा मुखी का बेटा, बेटी, दामाद, मां और गोद ली गई बेटी हनीप्रीत शामिल हैं। साथ ही तीन लोगों के मोबाइल नंबर बात कराने के लिए दिए हैं। इसमें डेरा मुखी की मां, डेरे के एक अधिकारी जो पूरे लेनदेन का हिसाब रखता है और एक अन्य डेरा प्रबंधक का नंबर शामिल हैं।