फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पंचायत चुनाव से पहले गुरमीत राम रहीम को मिली 40 दिन की पैरोल, साल में तीसरी बार आएगा जेल से बाहर

Fri, 14 Oct 2022 10:57 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक

सार

डेरा सच्चा सौदा सिरसा मुखी गुरमीत राम रहीम एक बार फिर पैरोल पर सुनारिया जेल से बाहर आ जाएगा। इस साल में राम रहीम को तीसरी बार पैरोल मिली है। 
विज्ञापन
गुरमीत राम रहीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक की सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर पैरोल मिल गई है। राम रहीम कभी भी जेल से बाहर आ सकता है। एक तरफ पुलिस ने जहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तैयारी कर ली है, वहीं जेल प्रशासन के पास रिलीज ऑर्डर नहीं पहुंचे थे। वहीं इस बार गुरमीत राम रहीम को जेल से एयरलिफ्ट करके ले जाया जाएगा। खुफिया रिपोर्ट के बाद सुरक्षा के मद्देनजर जेल प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन




सूत्रों के अनुसार, राम रहीम को पैरोल मिल चुकी है, अब यह तय किया जा रहा है कि पैरोल अवधि कहां व्यतीत की जाएगी। राजस्थान के किसी डेरे के अलावा बागपत में भी विचार किया जा रहा है, जहां पिछली पैरोल की अवधि व्यतीत की गई थी।

राम रहीम 2017 से सुनारिया जेल में बंद है। पंजाब चुनाव के दौरान उसे 21 दिन की पैरोल मिली थी, जिस दौरान वह गुरुग्राम स्थित डेरे में रहा था। उसके बाद 30 दिन की पैरोल मिली थी, जो यूपी के बागपत स्थित डेरे में व्यतीत की गई थी। अब प्रदेश में आदमपुर विधानसभा के उपचुनाव से ठीक पहले पैरोल दी जा रही है। अबकी बार 40 दिन की पैरोल मंजूर की गई है। केवल यह तय होना बाकी है कि राम रहीम की पैरोल अवधि कहां कटेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें