देश के धुआंधार बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने बड़ी बात कही है, जो काफी चौंका देने वाली है। राम रहीम का कहना है कि विराट कोहली की सफलता के पीछे उनका हाथ है।
उन्होंने ही विरोट कोहली को खेलना सिखाया। वे उनके आश्रम में आए थे और उन्होंने उसे अच्छा प्रदर्शन करने के टिप्स दिए। राम रहीम ने कहा कि ये उनके गुरुमंत्र का ही कमाल है कि उन्होंने भारत और बांग्लादेश के बीच हैदराबाद में खेले जा रहे टेस्ट मैच में शानदार दोहरा शतक जड़ा।
राम रहीम ने मूवी रिलीज होने के बाद एक इंटरव्यू के दौरान यह सब बातें कहीं। राम रहीम ने कहा कि विराट कोहली ही नहीं, बल्कि शिखर धवन, आशीष नेहरा, जहीर खान, युसुफ पठान भी उनसे ट्रेनिंग ले चुके हैं। जल्दी ही वे इस ट्रेनिंग का एक वीडियो सार्वजनिक करेंगे।
दोहरा शतक बनाकर विराट ने बनाया रिकॉर्ड
विराट कोहली
- फोटो : espncricinfo
बता दें कि हैदराबाद में खेले जा रहे इस एकमात्र टेस्ट मैच में कप्तान विराट कोहली ने शानदार दोहरा शतक जड़ा है। कोहली ने 82.92 की औसत से 204 रन बनाए। विराट ने लगातार चार सीरीज में चार दोहरे शतक जड़े हैं।
ऐसा करने वाले वे दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले राहुल द्रविड़ तीन सीरीज में तीन दोहरे शतक लगा चुके हैं। दूसरी ओर, शुक्रवार को गुरमीत राम रहीम की नई मूवी हिन्द का नापाक को जवाब रिलीज हुई है, जिसे लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
इसे लेकर जब वे पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे तो एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह सब खुलासे किए, अब ये कितने सच हैं, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता।