एयरफोर्य में जाने का सपना देखने वालों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। वायुसेना भर्तियां करने जा रहा है। इंडियन एयरफोर्स की ओर से पांच व सात मई को अमृतसर के राजासांसी एयरपोर्ट में ग्रुप वाई में भरती के लिए रैलियां कराई जाएंगी। इनमें अमृतसर, होशियारपुर, फिरोजपुर, मुक्तसर, मोगा, तरनतारन, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, फरीदकोट के अविवाहित लड़के हिस्सा ले सकेंगे।
अमृतसर, होशियारपुर, फिरोजपुर, मुक्तसर, मोगा के उम्मीदवारों की लिखित व शारीरिक परीक्षा पांच को होगी। उसमें पास होने वालों की छह को एडॉप्टेबिलिटी परीक्षा ली जाएगी। बाकी जिलों की लिखित व शारीरिक परीक्षा सात को होगी। उसमें पास होने वालों की एडॉप्टेबिलिटी परीक्षा आठ मई को होगी। उम्मीदवार का जन्म सात जुलाई-1997 से बीस दिसंबर-2000 केबीच में हुआ होना चाहिए। उसने पचास प्रतिशत अंकों के साथ बारहवीं की परीक्षा पास की होनी चाहिए, अंग्रेजी में पचास प्रतिशत अंक होने जरूरी हैं।