फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुवैत गई महिला हुई कफाला का शिकार, जानें क्या है ये सिस्टम, अब 26 को होगी भारत वापसी

Thu, 25 Jul 2019 06:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कुवैत में बंधक कस्बा धारीवाल की रहने वाली तीन बच्चों की मां वीना बेदी 26 जुलाई को भारत वापस आ जाएगी। वीना बेदी कुवैत में कफाला सिस्टम की शिकार हुई और उसे एजेंट ने 1200 कुवैती दीनार (2.70 लाख) के बदले पाकिस्तानी नागरिक को बेच दिया था।

विज्ञापन


भारतीय दूतावास ने पाकिस्तानी नागरिक को उक्त रकम चुकाई, जिससे बच्चों को उसकी मां से मिलाने का रास्ता साफ हो गया। इस संबंध में गुरदासपुर के सांसद सनी देओल ने विदेश मंत्रालय से संपर्क किया था।

इस रिहाई में पंजाब राज्य लीगल सर्विस अथऑरिटी के वालंटियरों ने भी वीना बेदी के बेटे रोहित बेदी के साथ संपर्क कायम किया। रोहित से बंधक बनाने संबंधी बात का पता चलते ही मेंबर सचिव रुपिंदर चाहल ने जिला अथॉरिटी को मदद करने के निर्देश दिए। इस बाबत एडवोकेट कमल किशोर तथा पीएलवी रंजोध सिंह बल तीनों बच्चों रोहित, मोहित तथा स्मृति से मिले और मदद का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अथॉरिटी की तरफ से भारतीय दूतावास और शहीद भगत सिंह यूथ क्लब नामक कुवैती एनजीओ से संपर्क किया गया। अथॉरिटी ने बताया कि सभी ने मिल जुल कर कार्य किया तथा वीना को वापस लाने की राह आसान बनाई। वीना कफाला सिस्टम की शिकार हो गई थी। 

इस संबंधी भारतीय दूतावास के दूसरे सचिव सीबी यूएस ने जिला लीगल सर्विस अथॉरिटी को बताया कि 26 जुलाई को वीना बेदी वापस भारत आ जाएगा है। जिला अथॉरिटी वीना बेदी के लिए एक काउंसलर, सोशल सिक्योरिटी के लाभ, उनके बच्चों को मुफ्त शिक्षा तथा पंजाब स्टेट स्कीम के तहत स्किल डेवलपमेंट का लाभ देगी।  

क्या है कफाला सिस्टम
कफाला सिस्टम एक स्पांसरशिप सिस्टम है, जिसके तहत प्रवासी मजदूरों को बहरीन, इराक, जॉर्डन, लेबनान, कुवैत, ओमान, कतर, साऊदी अरब तथा यूएई जाते हैं पर नजर रखने के लिए लगाया जाता है।

इसमें घरेलू वर्करों को  मालिक बंधक बना लेते हैं। क्योंकि वह न तो नौकरी छोड़ सकते है न नौकरी बदल सकते है और न ही अपने मालिक की मर्जी के बगैर वापस आ सकते है। पाकिस्तानी नागरिक ने भी वीना बेदी को कफाला सिस्टम के तहत 1200 दीनार में खरीदा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें