फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवान हत्याकांड: आखिरी बार पत्नी से हुई बात, तो कहा जल्द आएंगे घर, खबर सुन गांव में पसरा मातम

Tue, 02 Oct 2018 01:24 AM IST
मनन सैनी, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब)
विज्ञापन
जवान के परिजन
विज्ञापन

गाजियाबाद के ब्रिज विहार में बीएसएफ 95 बटालियन के जवान जगप्रीत सिंह पुत्र जस्सा सिंह की उसी के यूनिट के एक जवान ने झगड़े के चलते हत्या कर दी। जगप्रीत सिंहह गांव भंभोई थाना रंगड़ नंगल (बटाला) का रहने वाला था। हालांकि जगप्रीत सिंह के परिजनों को अभी तक मौत के असल कारणों का पता नहीं चल पाया है।   

विज्ञापन


जगप्रीत सिंह के पिता जस्सा सिंह आर्मी से रिटायर हैं और बैंक में भी सिक्योरिटी गार्ड के रुप में काम कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि जगप्रीत सिंह की बटालियन के कमांडर साउथ इंडियन होने के कारण उनकी भाषा समझ में नहीं आती। जगप्रीत सिंह की मौत के बारे में कोई पुख्ता जानकारी उनके पास नहीं है। उन्हें कभी बताया जा रहा है कि जगप्रीत को जवान ने गोली मारी है, तो कभी बताया जा रहा है कि उसकी सड़क दुर्घटना में मौत हुई है। बटालियन के कमांडर ने बताया कि मंगलवार दोपहर तक वह शव लेकर गांव पहुंचेंगे। 

जस्सा सिंह ने बताया कि जगप्रीत सिंह दिल्ली में तैनात था और गाजियाबाद में ड्यूटी करने गया था। जगप्रीत सिंह का विवाह 2014 में हुआ था और उसका पौने तीन साल का बेटा हरनूर सिंह है। उसकी पत्नी महकप्रीत कौर ने बताया कि जगप्रीत सिंह के साथ उनकी गत दिवस ही बात हुई थी, जिसमें उन्होंने इतना कहा था कि वह जल्द घर आएंगे। वह जून में छुट्टी पर आए थे। गांव के सरपंच पाल सिंह ने बताया कि जगप्रीत सिंह बेहद नर्म और मेलजोल वाला युवक था और हर एक के काम में सहायता करता था।        

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें