फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब कांड: सनी देओल ने अमरिंदर सिंह को लिखा पत्र, पंजाब सरकार पर दागे कई सवाल

Wed, 05 Aug 2020 06:04 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)

सार

  • मौत के कारोबार में शामिल लोगों पर कार्रवाई करें सीएम: सनी देओल
  • पंजाब में हुई शराब से मौतों पर गुरदासपुर के सांसद ने कैप्टन को लिखा पत्र
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह, सनी देओल। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद सनी देओल ने पंजाब में शराब से हुई मौतों के मामले में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को पत्र लिखकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। सांसद ने कहा कि मजिस्ट्रेट जांच के आदेश तब तक महज दिखावा ही माना जाएगा, जब तक कि निष्पक्ष जांच नहीं होती। आपसे अनुरोध है कि कम से कम आप सख्त आदेश जारी करें, ताकि प्रदेश का प्रशासन जागे और इस बात को सुनिश्चित करे कि कोई भी व्यक्ति, जो नशे के नाम पर मौत के इस कारोबार में शामिल है, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।

विज्ञापन


सीएम को लिखे पत्र में सांसद ने कहा है कि पूरा देश पंजाब में जहरीली शराब से हुई मौतों से दुखी है। इस घटना में 100 से अधिक लोगों ने जान से हाथ धोया है। इसे कथित रूप से सत्ता पक्ष के कुछ शक्तिशाली नेता और अधिकारी मिलीभगत से अंजाम देते आ रहे थे, जिनका पता नहीं चल पाया है। सांसद ने कहा कि इस मुद्दे पर पंजाब में सुरक्षा एजेंसियों का खुफिया तंत्र पूरी तरह फेल साबित हुआ है। 

मुख्यमंत्री को याद दिलाते हुए सांसद ने कहा कि पिछले वर्ष बटाला शहर के बीचोंबीच स्थित एक अवैध पटाखा फैक्टरी में बड़ा विस्फोट होने से कई जानें गई थीं। उसके पीछे भी कुछ अधिकारियों की गंभीर चूक थी। सांसद ने मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कहा कि मीडिया के अनुसार इस अवैध शराब माफिया का किंगपिन बटाला में पिछले काफी लंबे समय से सक्रिय है। परंतु यह बात हजम नहीं हो रही कि उस पर प्रशासनिक अधिकारियों या नेताओं की छत्रछाया नहीं रही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें