गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की। उम्मीदवार सुनील जाखड़ को रिकॉर्ड मत मिले और जनता ने उन्हें अपना सांसद स्वीकार किया। रविवार को गुरदासपुर के 6 विधानसभा हलकों की मतगणना सुखजिंदरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट गुरदासपुर और तीन हलकों की एसडी कॉलेज पठानकोट में हुई। कड़े सुरक्षा प्रंबंधों के बीच हुई मतगणना के दौरान कांग्रेसी उम्मीदवार सुनील जाखड़ ने 1,93,219 की शानदार बढ़त से जीत हासिल की।
सुबह आठ से दोपहर 12.30 बजे तक चली मतगणना के दौरान कांग्रेस लगातार बढ़त में रही। मतगणना के दौरान कांग्रेसी उम्मीदवार सुनील जाखड़ को 4,99,752, भाजपा के स्वर्ण सलारिया को 306533, आम आदमी पार्टी के सुरेश खजूरिया को 23579, एमडीपी की संतोष कुमारी को 1011, शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के उम्मीदवार कुलवंत सिंह को 3546, एचएसएस पार्टी के उम्मीदवार राजिंदर सिंह को 1891, आजाद उम्मीदवार सतनाम सिंह को 996, संदीप कुमार को 1922, प्रदीप कुमार को 2029, परविंदर सिंह को 6825 व पवन कुमार को 3791 वोट पड़े।
वहीं 7587 वोटरों ने किसी भी उम्मीदवार को पसंद न करते हुए नोटा बटन दबाया। जिला चुनाव अधिकारी गुरलवलीन सिंह सिद्धू ने बताया कि कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड़ को गुरदासपुर विधानसभा हलके में 56018, भाजपा के स्वर्ण सलारिया को 26362 और आम आदमी पार्टी के सुरेश खजूरिया को 3080 वोट मिले। दीनानगर में कांग्रेस को 51884, भाजपा को 40497 और आप को 2315 वोटरों ने पसंद किया। कादियां में कांग्रेस को 58972 भाजपा को 32624 आप को 2996 मत पड़े। बटाला हलके में कांग्रेस के पक्ष में 53748, भाजपा के पक्ष में 27486 और आप के पक्ष 2970 वोटरों ने मतदान किया।
फतेहगढ़ चूड़ियां में कांग्रेस को 65168 भाजपा को 32872 और आप को 2866 वोट मिले। डेरा बाबा नानक विधानसभा हलके में कांग्रेस के जाखड़ को 76137, भाजपा के सलारिया को 32063 और आप प्रत्याशी खजूरिया को 4027 मत मिले।