फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरदासपुर उपचुनाव: सीट के जुड़ी सारी जानकारी एक खबर में, देखिए

Sat, 16 Sep 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
विज्ञापन
- फोटो : Demo Photo
विज्ञापन
गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव में 15 लाख से अधिक वोटर 11 अक्तूबर को सांसद चुनेंगे। जिला प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक इस बार चुनाव में 15 लाख 17 हजार 436 वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे। 
विज्ञापन


गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव के अधीन जिला गुरदासपुर और जिला पठानकोट आते हैं। जिला पठानकोट में तीन विधानसभा हलके जबकि गुरदासपुर के अधीन छह विधानसभा हलके आते हैं। इनमें जिला पठानकोट का विधानसभा हलका सुजानपुर, भोआ और पठानकोट और गुरदासपुर जिले का हलका गुरदासपुर, दीनानगर, कादियां, बटाला, फतेहगढ़ चूड़ियां और डेरा बाबा नानक शामिल है।

इन सभी नौ विधानसभा हलकों के कुल 1517436 वोटर अपने नए सांसद का चुनाव करेंगे। वोटरों में 807921 पुरुष और 709498 महिलाएं हैं। जिला गुरदासपुर में 1038514 और जिला पठानकोट में 478922 वोटर हैं।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन

1781 पोलिंग स्टेशनों पर होगी वोटिंग

चुनाव - फोटो : DEMO Pics
आंकड़ों के हिसाब से अधिक वोटरों वाला विधानसभा हलका डेरा बाबा नानक है। डेरा बाबा नानक हलके में सबसे अधिक 1 लाख 83 हजार 91 वोटर हैं। डेरा बाबा नानक के बाद गुरदासपुर के ही विधानसबा हलका दीनानगर का नंबर आता है। दीनानगर में 1 लाख 81 हजार 798 वोटर हैं। जिला पठानकोट में भोआ सबसे अधिक वोटरों वाला हलका है। भोआ में 1 लाख 74 हजार 313 वोटर हैं। 

1781 पोलिंग स्टेशनों पर होगी वोटिंग
गुरदासपुर उपचुनाव में होने वाली वोटिंग के लिए 1781 पोलिंग स्टेशन बनाये गए हैं। 1257 पोलिंग लोकेशनों में बनाए गए पोलिंग स्टेशनों में 385 शहरी और 1396 ग्रामीण क्षेत्र में हैं। इनमें 457 स्टेशन संवेदनशील और 74 पोलिंग स्टेशन अतिसंवेदनशील दायरे में आते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें