गुरदासपुर लोकसभा सीट पर 11 अक्तूबर के होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार सोमवार की शाम पांच बजे थम गया। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी वीके सिंह ने आज यहां बताया कि शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा केे व्यापक इंतजाम किए गए हैं। शाम पांच बजे प्रचार थमते ही सभी पार्टियों के बाहरी लोगों को क्षेत्र से चले जाने को कहा गया है। भारत-पाकिस्तान सीमा से लगे इस लोकसभा हलके मेें सुरक्षा बढ़ा दी गई हैै। इस सीट पर लगभग 15 लाख 29 हजार मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगेे।
चार विस हलकों में 3561 जवान तैनात
पुलिस जिला गुरदासपुर के चार विधानसभा हलकों में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के 3561 जवान तैनात किए गए हैं। यह जानकारी एसएसपी गुरदासपुर ने हरचरण सिंह भुल्लर ने दी। उन्होंने बताया कि पुलिस जिला गुरदासपुर में के 513 पोलिंग लोकेशन में 171 संवेदनशील है।
उन्होंने बताया कि जिलेमें अमन कायम रखने के लिए 52 पेट्रोलिंग पार्टियां, 43 नाके, 6 क्यू आरटी टीमें, 9 एफएसटी तथा 18 एसएसटी टीमें लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि जिला गुरदासपुर के 7 डीएसपी तथा 3 एसपी वा कमांडो फोर्स के 4 डीएसपी नियुक्त 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं।
15,17, 436 वोटर करेंगे मतदान: डीसी
Gurdaspur Lok Sabha bypoll
- फोटो : File Photo
15,17, 436 वोटर करेंगे मतदान: डीसी
जिला चुनाव अधिकारी डीसी गुरलवलीन सिंह सिद्धू ने बताया कि उपचुनाव के सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए है। उन्होंने बताया कि उप चुनाव में 15 लाख 17 हजार 436 वोटर अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 8 लाख 7 हजार 924 वोटर पुरुष व 7 लाख 9 हजार 498 वोटर महिलाएं हैं। उन्होंने बताया 18 से 19 वर्ष के 85 हजार 906 मतदाता है। उपचुनाव में वीवी पैट मशीनों का प्रयोग हो रहा है।
समर्थकों को जिला छोड़ने के आदेश
चुनाव प्रचार खत्म होने के साथ जिला चुनाव अधिकारी डीसी गुरलवलीन सिंह सिंद्धू ने सभी दलों के समर्थकों को जिला छोड़ने के आदेश जारी किे है। उन्होंने बताया मतदान शुरू होने से 48 घंटे पूर्व चुनाव प्रचार बंद किया जाता है और यह समय शुरू होते ही चुनाव प्रचार के लिए हल्का में उपस्थित नेताओं, वर्करों, को जिले से बाहर जाना पड़ेगा। डीसी ने पुलिस प्रशासन को कम्यूनिटी सेंटर, धर्मशाला, लाज, गेस्ट हाउस की चेकिंग के निर्देश दिए हैं।